NEW English Version

पूर्वावलोकन: अग्निवीरों के पांचवे बैच की आईएनएस चिल्का से पासिंग आउट परेड

अग्निवीरों के पांचवे बैच की पासिंग आउट परेड(पीओपी) 7 मार्च 2025 को आईएनएस चिल्का में आयोजित होगी। पीओपी में लगभग 2972 ​​अग्निवीरों के प्रशिक्षण का सफल समापन होगा, जिसमें महिला अग्निवीर भी शामिल हैं, जिन्होंने आईएनएस चिल्का में कठोर प्रशिक्षण प्राप्त किया है। दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल वी श्रीनिवास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहेंगे और सूर्यास्त के बाद पीओपी का निरीक्षण करेंगे। इस महत्वपूर्ण अवसर पर अग्निवीरों के गौरवान्वित परिवार भी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा, उच्च उपलब्धि वाले दिग्गज और प्रतिष्ठित खेल हस्तियां भी मौजूद रहेंगी, जो अग्निवीरों को उनकी उल्लेखनीय यात्रा से प्रेरणा देंगी।

एफओवी-इन-सी,एसएनसी भी समापन समारोह में शामिल होंगे और विभिन्न प्रशिक्षुओं/डिवीजनों को पुरस्कार/ट्रॉफियां से सम्मानित करेंगे तथा प्रशिक्षुओं की द्विभाषी पत्रिका ‘ अंकुर‘का विमोचन करेंगे। पासिंग आउट परेड न केवल 16 सप्ताहके प्रारंभिक नौसेना प्रशिक्षण के सफल समापन का प्रतीक है, बल्कि युद्ध के लिए तैयार, विश्वसनीय, एकजुट और भविष्य के लिए तैयारभारतीय नौसेना में उनकी यात्रा का भी प्रतीक है। भारतीय नौसेना के यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज और क्षेत्रीय दूरदर्शन नेटवर्क पर 07 मार्च 25 को 1730 बजे सेपासिंग आउट परेड कासीधाप्रसारण किया जाएगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »