NEW English Version

नगर निगम आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि पर महापौर और नगर आयुक्त का किया सम्मान

नगर निगम अलीगढ़ में सालों से आउटसोर्स कर्मी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे सामान्य श्रेणी के ड्राइवर मिस्त्री हेल्पर आदि के वेतन में वृद्धि करने पर नगर निगम ड्राइवर संघ के अध्यक्ष शेखर जीवन और महामंत्री उदय सिंह के नेतृत्व में अनेकों ड्राइवर और सामान्य श्रेणी कर्मचारियों ने महापौर के कैंप कार्यालय पहुंचकर महापौर श्री प्रशांत सिंघल के नेतृत्व वाले समस्त पार्षदों व नगर आयुक्त विनोद कुमार का सम्मान करते हुए आभार जताया।

इस अवसर पर ड्राइवर संघ के अध्यक्ष शेखर जीवन और महामंत्री उदय सिंह ने संयुक्त रूप से कहा माननीय महापौर और नगर आयुक्त ने कर्मचारियों के हितों के लिए सदैव सकारात्मक सोच रखी है नगर निगम के वर्षों पुराने आउटसोर्स कर्मचारी माननीय महापौर पार्षदों और नगर आयुक्त द्वारा वेतन वृद्धि के लिए जीवन भर उनके कृतज्ञ रहेंगे।

इस अवसर पर ड्राइवर इलियास सनी धर्मेंद्र अजय प्रताप पीटर कालीचरण सोनू आदि ड्राइवर व कर्मचारी मौजूद रहे।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »