NEW English Version

आईफा के शानदार 25 वर्ष पूरे; शाहरुख खान ने को-फाउंडर्स को किया सम्मानित

भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित मंचों में से एक, इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) अवॉर्ड्स ने अपने गौरवशाली 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न राजस्थान की सांस्कृतिक राजधानी जयपुर में भव्य आयोजन के साथ मनाया गया।

आईफा के सिल्वर जुबली समारोह के दौरान बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने इस प्रतिष्ठित मंच के को-फाउंडर्स- आंद्रे टिमिन्स, सब्बास जोसेफ और विराफ सरकार को सम्मानित किया। शाहरुख खान ने कहा, “आईफा की इस खूबसूरत यात्रा के साथ मेरी सबसे यादगार यादें जुड़ी हुई हैं। और जब जयपुर जैसी रंगीन और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध जगह पर इसके 25वें साल का जश्न मनाने का मौका मिला, तो यह किसी जादू से कम नहीं था।”

उन्होंने आगे कहा, “लंदन के मिलेनियम डोम में आईफा के पहले संस्करण से लेकर 25 वर्षों तक अनगिनत यादगार लम्हों का हिस्सा बनने तक, आईफा हमेशा भारतीय सिनेमा के वैश्विक प्रभाव का प्रतीक रहा है। यह सिर्फ एक अवॉर्ड शो नहीं, बल्कि एक विरासत है। यह एक ऐसी यात्रा है, जो कला, संस्कृति और भावनाओं के जरिए सीमाओं से परे जाकर लोगों को जोड़ती है। इस अविश्वसनीय सफर का हिस्सा बनकर मैं गर्व और आभार महसूस कर रहा हूँ। राजस्थान के दिल, जयपुर में आईफा की इस ऐतिहासिक सिल्वर जुबली का जश्न मनाना, पुराने लम्हों को फिर से जीना और नए यादगार पल बनाना मेरे लिए बेहद खास रहा।”

इस साल का आयोजन और भी खास रहा, क्योंकि शोभा रियल्टी द्वारा प्रस्तुत और नेक्सा द्वारा सह-प्रस्तुत आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स की शुरुआत के साथ डिजिटल मनोरंजन के एक नए युग का शुभारंभ हुआ। इस नए अवॉर्ड सेगमेंट में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स और वेब सीरीज को सम्मानित किया गया, जिससे मनोरंजन जगत में हो रहे बदलावों को एक नई पहचान मिली।

जयपुर में आयोजित इस ग्रैंड सेलिब्रेशन ने भारतीय सिनेमा के सफर को सम्मानित करते हुए यह दिखाया कि आईफा न सिर्फ ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुका है, बल्कि हर साल नई ऊँचाइयों को छूने के लिए भी तैयार है।

मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »