NEW English Version

फर्जी निस्तारण आख्या पर नगर आयुक्त का बड़ा एक्शन

नगर निगम सेवाभवन में प्रत्येक मंगलवार को होने वाले संभव जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों के निस्तारण पर अधीनस्थों द्वारा लगायी गयी रिपोर्ट का नगर आयुक्त विनोद कुमार ने अपने सीयूजी नम्बर से फीडबैक लेते हुये अधीनस्थों को जन शिकायतों के निस्तारण को गंभीरता से लेने स्थालीय निरीक्षण करने के उपरान्त ही निस्तारण आख्या लगाये जाने की हिदायत दी है।

मंगलवार को नगर निगम सेवाभवन में आहुत संभव जनसुनवाई के दौरान नगर आयुक्त ने पिछली संभव जनसुनवाई में आयी शिकायतों की स्थिति की रिर्पोट मांगी। पिछली संभव जनसुनवाई में शिकायत संख्या 661 शिकायतकर्ता आसिफ निवासी हमदर्द नगर द्वारा गृहकर आपत्ति के सम्बन्ध में शिकायत, शिकायत संख्या 662 शिकायतकर्ता मदन निवासी पला साहिबाबाद गृहकर आपत्ति के सम्बन्ध में शिकायत, शिकायत संख्या 663 शिकायतकर्ता आरिफ खॉ निवासी धौर्रा माफी गृहकर आपत्ति के सम्बन्ध में शिकायत तथा शिकायत संख्या 664 शिकायतकर्ता राजेश सैनी निवासी मीनाक्षी पुल रामघाट रोड द्वारा गंदगी साफ सफाई के सम्बन्ध में शिकायतों पर सीधे मोबाइल से नगर आयुक्त ने बात करते हुये शिकायतों के निस्तारण होने के बारे में जानकारी ली। गृहकर सम्बन्धी तीनों शिकायतों पर लगायी गयी निस्तारण रिपोर्ट पर शिकायतकर्ता द्वारा संतोषजनक फीडबैक दिया गया वही सफाई सम्बन्धी शिकायत पर शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि यह शिकायत मैनें नहीं की है लेकिन नगर निगम ने यहॉ पर साफ सफाई करा दी है।

नगर आयुक्त द्वारा सीधे संभव, आईजीआरएस सम्बन्धी शिकायतों पर सीधे शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर बात करने को लेकर अधीनस्थों में खलबली भी मच गयी है। नगर आयुक्त ने कहा शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारण कराया जाना उनकी प्रथम प्राथमिकता है आने वाले समय में इस व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जायेगा ताकि फर्जी व बिना स्थल निरीक्षण किये रिपोर्ट लगाने की व्यवस्था पर पूर्ण रूप से विराम लगाया जा सके।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »