NEW English Version

राजस्थान तक एनर्जी की पहुँच: बेहतरीन समाधान और स्थिरता के साथ नई शुरुआत

एनडीटीएच ग्रुप की सदस्य कंपनी, एनर्जी (EnerG) भारत में इंजन केयर के क्षेत्र में बदलाव ला रही है। महाराष्ट्र और तेलंगाना में सफल संचालन के बाद, कंपनी ने अब राजस्थान में विस्तार कर रही है, जो इसकी विकास रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह विस्तार मार्च 2025 तक पूरी तरह से संचालन में आ जाएगा।

एनर्जी लुब्रिकेंट्स के एमडी और को-फाउंडर, श्री नवकरण सेठी ने कहा, “राजस्थान में हमारा विस्तार भारत में इंजन केयर के लिए अग्रणी ब्रांड बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्थिरता और उत्कृष्टता हमारी संचालन नीति के केंद्र में है, और हमें पूरा भरोसा है कि एनर्जी राजस्थान में ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ पर्यावरणीय जिम्मेदारी को भी निभाएगा। यह कदम हमारे इनोवेटिव और ईको-फ्रेंडली सॉल्यूशंस को पूरे देश और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक पहुँचाने के दृष्टिकोण को और भी मजबूत करता है।”

एनर्जी अब महाराष्ट्र, तेलंगाना और राजस्थान के बड़े शहरों और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी पहुँच बढ़ा रहा है। यहाँ अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट्स की बढ़ती माँग और मजबूत आर्थिक स्थितियों को देखते हुए, ब्रांड अपने एमबी-अप्रूव्ड और जीएटी टीयूवी-सर्टिफाइड प्रोडक्ट्स लॉन्च कर रहा है। पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए, एनर्जी बायोडिग्रेडेबल पैकेजिंग का इस्तेमाल करता है, जिससे न सिर्फ कचरा कम होता है, बल्कि ग्राहकों को भी एक ईको-फ्रेंडली और जिम्मेदार ब्रांड का अनुभव मिलता है।

एनर्जी का राजस्थान में विस्तार इसकी वन-स्टॉप सॉल्यूशन बनने की योजना का हिस्सा है, जहाँ यह ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करेगा। कंपनी का लक्ष्य अगले दो सालों में पूरे भारत और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना है। स्थानीय दृष्टिकोण और बेहतरीन क्वालिटी के साथ, एनर्जी प्रतिस्पर्धियों से आगे निकलने और ग्राहकों की पहली पसंद बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »