NEW English Version

होली पर चाक चौबंद इतिज़ामों की नगर निगम ने कसी कमर

होली को देखते हुये महापौर प्रशांत सिंघल ने पार्षदों अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुये  दो टूक शब्दों में होली पर सफाई, पेयजल व पथ प्रकाश गड्ड मुक्ति की व्यवस्थाओं को तत्काल कराया जाए और व्यवस्थाओं में लापरवाही किसी भी तरह बर्दाश्त नहीं की जायेगी तो वही नगर आयुक्त ने भी समीक्षा करते हुए होली की संवेदशीलता को देखते हुये अधीनस्थों को मुख्यालय पर ही रहने की नसीहत भी दी है।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने होली पर नगर निगम व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुये अपने सभी अधीनस्थों को होलिका दहन, धूल,  बिहारी जी की शोभायात्रा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का टोला में नगर निगम संबंधी व्यवस्थाओं समय से कराये जाने के निर्देश दिये है। नगर निगम इंतिज़ामों के लिये 04 सेक्टर बनाये गये है प्रत्येक सेक्टर में 01 जोनल, 01 सह जोनल, 10 नोडल 545 सामान्य कर्मचारियों व 800 सफाई कर्मचारी 25 ड्राईवर 04 जेसीबी, 40 फॉगिग मशीन, 04 कैटल क्रैचर, 06 बॉबकट वाहन, 04 स्काई लिफ्ट, 04 सीवर जैटिंग मशीन, 1 एंटी स्मोक सहित 20 त्वरित एक्शन टीमें बनायी है  व किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिये नगर निगम आई ट्रिपल सी कंट्रोल रूम 7500441344 व 05712750250 को 24 घंटे एक्टिव कर दिया गया है।

उन्होनें बताया कि होली की संवदेनशीलता को देखते हुये पुलिस व जिला प्रशासन के सहयोग के लिये पुलिस कंट्रोल रूम में परम्परागत बनाये जाने वाले एकीकृत कंट्रोल रूम के लिये दानिश हैदर नकवी को नोडल अधिकारी नामित करते हुये राउण्ड दा क्लाक स्टाफ तैनात कर दिया गया है।

पेयजल व्यवस्था

नगर आयुक्त ने बताया कि नगर क्षेत्र में प्रचलित परम्परा के अनुसार होली दहन के दिन मुख्य बाजारों जयगंज अचल ताल, रेलवे रोड महावीर गंज फूल चौराहा, बड़ा बाजार, सासनीगेट रामघाट रोड सेंटर पाइंट, कनवरी गंज आदि क्षेत्रों के दुकानदारों द्वारा अपरान्हः में अपनी दुकाने बंद करके टेसू और फूलों से रंग बनाकर होली खेली जाती है। जिसके लिये दुकानदारों द्वारा अपनी-अपनी दुकानों के आगे टैसू के फुल का रंग बनाने के लिये बड़े-बड़े ड्रम व बर्तन रखे जाते है जिनमें टैंको से पानी भरने की व्यवस्था, होली पर पेयजल की निरंतर सप्लाई व टैंकरो में पानी भरकर रखने के लिये महाप्रबध्ंक(जल) को दायित्व सौपा गया है।

सफाई व्यवस्था

नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम के बढ़े हुये सभी पार्षद वार्डों सम्पूर्ण महानगर में होली दहन स्थल, प्रमुख बाजारों, चौराहो पर सफाई के लिये सुबह-8 बजें से सम्पूर्ण नगरीय क्षेत्र में कूड़ा उठाने, नालियों की तलीझाड़ सफाई कराने सुबह व अपरान्ह में प्रमुख चौराहों बाजारों, होली दहन, धार्मिक स्थल पर विशेष सफाई कराये जाने के साथ-साथ रात्रि में नाइट स्वीपिंग कराये जाने के लिये  प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दायित्व सौपा गया है।

पेयजल आपूर्ति

नगर आयुक्त ने बताया कि होली पर प्रातः 6 बजें से 8 बजें तक तथा अपरान्हः में 12 से 1.30 बजें तक पेयजल आपूर्ति पूर्ण क्षमता से कराये जाने की व्यवस्था की गयी है। विद्युत आपूर्ति में बाधा होने की स्थिति में जलकल प्रागंण में 20 टैंकर त्वरित मूवमेंट के लिये भरवाकर रखे गये है

पथ प्रकाश व्यवस्था

होली के अवसर पर होली दहन स्थल, चौराहों व धार्मिक स्थलों के आस-पास प्रकाश बिन्दुओं के प्रयोज्जलित होने के लिये प्रभारी अधिकारी पथ प्रकाश पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगें। 

निर्माण व्यवस्था

नगर आयुक्त ने बताया कि होली पर निर्माण सम्बन्धी व्यवथा के सम्बन्ध में उन्होनें बताया कि होली के अवसर पर होली दहन स्थल, चौराहों व धार्मिक स्थलों के आस-पास क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत/गडडा भराने के लिये पूर्ण रूप से मुख्य अभियंता सुरेश चंद 9359233448  पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगे।

आवारा पशुओं की रोकथाम

आवारा पशुओं का विचरण पूर्णता प्रतिबंधित कर दिया गया है। नगर निगम द्वारा सिविल लाइन व शहरी क्षेत्र में आवारा पशुओं को पकड़ने के लिये पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार वर्मा 8755348598 के नेतृत्व में 02-02 कैटल कैचर 25 लेबर कर्मचारियेां की 04 टीमें शहर में घूमने वाले आवारा पशुओं को पकड़कर और जुर्माना वसूलेगी 

नगर आयुक्त ने बताया सेक्टर-01 के प्रभारी आरपी सिंह कर निर्धारण अधिकारी सेक्टर-02 के प्रभारी बेचन प्रसाद कर अधीक्षक सेक्टर-03 के प्रभारी अमित कुमार उप नगर आयुक्त् एवं सेक्टर-04 के प्रभारी वीर सिंह सहायक नगर आयुक्त होंगे 

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा नगरीय क्षेत्र में होली की परम्परागत व्यवस्थाओं को नगर निगम पिछले साल से और बेहतर कराये जाने के लिये प्रयासरत है होली  पर व्यवस्थाओं को चौलेंज के रूप में लिया गया है और बेहतर से बेहतर इंतजाम कराने के लिए नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी पूर्ण मनोयोग के साथ व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »