NEW English Version

टेक्नो के नए स्मार्टफोन्स अब फ्लिपकार्ट पर आकर्षक ऑफर्स के साथ उपलब्ध

बेहतरीन सिग्नल कनेक्टिविटी, एडवांस टेक्नोलॉजी और शानदार डिज़ाइन के लिए मशहूर एआई-ड्रिवन टेक ब्रांड, टेक्नो ने आज फ्लिपकार्ट पर अपने स्मार्टफोन्स की नई रेंज लॉन्च कर दी है। इस शानदार लाइनअप में टेक्नो स्पार्क 30सी 5जी, दमदार पोवा 6 नियो 5जी, फ्लैगशिप कैमन 30 5जी और वर्सेटाइल टेक्नो स्पार्क गो 1 शामिल हैं, जिन्हें मोबाइल अनुभव को नए स्तर पर ले जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

फ्लिपकार्ट पर टेक्नो के ये स्मार्टफोन्स बेजोड़ कीमतों पर मिलेंगे। इसके माध्यम से ब्रांड दमदार परफॉर्मेंस, एडवांस एआई-कैमरा टेक्नोलॉजी और लॉन्ग-लास्टिंग बैटरी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन सीधे ग्राहकों तक पहुँचा रहा है। टेक्नो का विस्तार आधुनिक, टेक-सेवी ग्राहकों को बेहतरीन मोबाइल टेक्नोलॉजी से जोड़ने, बेहतर कनेक्टिविटी व क्रिएटिविटी बनाने और एक्सप्लोर करने की आजादी देता है।

अब ग्राहक टेक्नो स्पार्क 30सी 5जी के साथ टेक्नो के लेटेस्ट इनोवेशन का अनुभव कर सकते हैं। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर की पॉवर के साथ आता है, जिसमें 6.67-इंच एचडी+ 120 हर्ट्ज डिस्प्ले और 48 मेगा पिक्सेल का सोनी एआई कैमरा दिया गया है। ग्राहक फ्लिपकार्ट पर इसे शानदार डील के तहत प्राप्त कर सकते हैं। इसके 4 जीबी+64 जीबी वैरिएंट की कीमत 8,999 रुपए, 4 जीबी+128 जीबी वैरिएंट की कीमत 9,499 रुपए और 8 जीबी+128 जीबी वैरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है।

जो लोग किफायती कीमत पर बेहतरीन फीचर्स चाहते हैं, उनके लिए टेक्नो पोवा 6 नियो 5जी का 6 जीबी+128 जीबी वैरिएंट 10,999 रुपए और 8 जीबी+256 जीबी वैरिएंट 12,999 रुपए में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन 108 मेगा पिक्सेल कैमरा और दमदार बैटरी के साथ आता है, जिससे हर पल को शानदार डिटेल में कैप्चर किया जा सकता है।

टेक्नो की फ्लैगशिप सीरीज़ में सबसे ऊपर है कैमन 30 5जी, जो अपने एमोलेड डिस्प्ले, क्राँतिकारी 50 मेगा पिक्सेल कैमरा सिस्टम और 70 वाट सुपर फ्लैश चार्जिंग के साथ एक अद्भुत अनुभव प्रदान करता है। ग्राहक इसका 12 जीबी+512 जीबी वैरिएंट 22,499 रुपए की कीमत पर खरीद सकते हैं।

टेक्नो किफायती सेगमेंट के लिए भी धमाकेदार ऑफर्स पेश कर रहा है। ग्राहक टेक्नो स्पार्क गो 1 के 3 जीबी+64 जीबी वैरिएंट को 6,399 रुपए और 4 जीबी+64 जीबी वैरिएंट को 6,799 रुपए में फ्लिपकार्ट पर आज से खरीद सकते हैं। यह स्मार्टफोन स्मूद 120 हर्ट्ज डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और ढेरों शानदार फीचर्स के साथ बेहतरीन अनुभव देता है।

चाहे दमदार कलर्स हों, एआई फोकस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम, लेटेस्ट 5जी टेक्नोलॉजी या मजबूत हार्डवेयर, टेक्नो के इस शुरुआती फ्लिपकार्ट कलेक्शन में हर जरूरत और ख्वाहिश के लिए एक परफेक्ट स्मार्टफोन मौजूद है। इसके अलावा, ग्राहक इन स्मार्टफोन्स पर एक्सक्लूसिव लॉन्च ऑफर्स, बेहतरीन डील्स और गारंटीड डिलीवरी का भी लाभ उठा सकते हैं।

तो देर किस बात की? फ्लिपकार्ट पर जाएँ और अपने लिए वह टेक्नो स्मार्टफोन चुनें, जो आपके मोबाइल एक्सपीरियंस को नई ऊँचाइयों पर ले जाए।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »