NEW English Version

दिशा की त्रैमासिक बैठक, जोधपुर एवं फलोदी जिलों की योजनाओं व विकास गतिविधियों पर चर्चा, केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, लोक सेवाओं और सुविधाओं का बेहतर प्रबन्धन करें – श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत

जयपुर: जोधपुर एवं फलोदी जिलों की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की वर्ष 2024-25 त्रैमास की संयुक्त बैठक केन्द्रीय पर्यटन एवं सस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में रविवार को महिला पोलिटेक्निक कॉलेज परिसर स्थित मारवाड़ इंटरनेशनल सेन्टर में आयोजित हुई।

केन्द्रीय मंत्री श्री शेखावत ने बैठक में जोधपुर एवं फलोदी जिले में संचालित केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों, परियोजनाओं, अभियानों सहित लोक कल्याण एवं सामुदायिक विकास की गतिविधियों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा एवं समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

श्री शेखावत ने जोधपुर एवं फलोदी जिलों में पेयजल प्रबन्धन गतिविधियों की समीक्षा करते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि नहरबन्दी तथा ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत आगामी चार माह में पेयजल उपलब्धता के लिए उपयुक्त कंटीन्जेन्सी प्लान के अनुरूप निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इस दिशा में प्राथमिकता से कार्य किया जाए। 

-बेहतर बनाएं ग्रीष्मकालीन पेयजल प्रबन्धन

श्री शेखावत ने जल जीवन मिशन से संबंधित विभिन्न विषयों के निस्तारण को दृष्टिगत रखते हुए समुचित कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बंद पड़े हैंड पम्पों तथा ट्यूबवेल्स को युद्धस्तर पर सुचारू करने के लिए जनता जल योजना अंतर्गत कारगर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि हर क्षेत्र में इस प्रकार से व्यवस्था सुनिश्चित करें कि गर्मियों के दिनों तथा नहरबन्दी के समय पेयजल वितरण में किसी भी प्रकार की दिक्कतें सामने न आएं। 

श्री शेखावत ने जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से कहा कि पेयजल से संबंधित तमाम गतिविधियों और योजनाओं की माइक्रो लेवल पर समीक्षा करें और गत वर्ष के अनुभवों को ध्यान में रखकर बेहतर प्रबन्धन तंत्र विकसित करें। 

उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि कंटीन्जेंसी प्लान के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मार्च माह के अन्त तक सभी अधिकारियों के साथ पारस्परिक समन्वय स्थापित कर कार्यवाही करें। इसके उपरान्त समीक्षा बैठक आयोजित कर इनकी समीक्षा की जाएगी।

-निक्षय मित्र योजना में शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करें

श्री शेखावत ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभागीय अधिकारियों से कहा कि आगामी तीन महीने में टीबी रोगियों तथा निक्षय मित्र के गैप को खत्म करते हुए जोधपुर और फलोदी में निक्षय मित्र योजना अंतर्गत शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जिलों में आ रहे मौसमी बीमारियों एवं वायरल केसेस पर विस्तृत चर्चा की और हर स्तर पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

केन्द्रीय मंत्री श्री शेखावत ने नगर निगम आयुक्त को शहर के सीवरेज तंत्र के सुधार, साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा अतिक्रमण को रोकने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

डबल इंजन की सरकार ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए कृत संकल्पित —संसदीय कार्य मंत्री

संसदीय कार्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी जनप्रतिनिधियों से समन्वय रखकर योजनाओं का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें और जनता से जुड़ी परियोजनाओं को तय समयावधि में पूरा करें। 

-सरकार ग्रामीण विकास और किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध–सांसद,पाली 

पाली सांसद श्री पीपी चौधरी ने कहा कि सरकार ग्रामीण विकास और कृषक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर दिया कि कृषि क्षेत्र में सुधार और आधुनिक तकनीक के उपयोग से किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

बैठक में जिला कलक्टर एवं जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति (दिशा) जोधपुर के सदस्य सचिव श्री गौरव अग्रवाल और फलोदी के जिला कलेक्टर श्री हरजीलाल अटल ने अपने-अपने जिलों में संचालित विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की प्रगति के बारे में जानकारी दी।

-इन योजनाओं की हुई समीक्षा

बैठक में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण 2.0, सांसद आदर्श ग्राम योजना, सांसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, गांवों की आबादी का सर्वेक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत प्रौद्योगिकी के साथ मानचित्रण, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, डिजिटल इंडिया भूमि-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, एकीकृत वाटरशेड प्रबन्धन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, परम्परागत कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी योजना, कृषि अवसंरचना निधि योजनाएँ, कृषि क्लिनिक और कृषि व्यवसाय केंद्र योजना, किसान कॉल सेंटर, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना- प्रति वृंद अधिक फसल, अटल मिशन फॉर रिजुवेनेशन एण्ड अर्बन ट्रान्सफोरमेशन, प्रधानमंत्री आवास योजना वित्त (अल-अरबन),स्वच्छ भारत मिशन – शहरी, स्मार्ट सिटी मिशन, सतही लघु सिचाई योजना, त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम जल निकायों की मरम्मत, नवीनीकरण और पुनरुद्धार, एकीकृत बाल विकास योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महिला संरक्षण एवं सुरक्षा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल संरक्षण एवं सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्वामीण पेयजल कार्यक्रम, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्याह्न भोजन योजना),समग्र शिक्षा, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, दीनदयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल्य योजना, प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना पे, सुगम्य भारत अभियान, विशिष्ट धिकलांगता आईडी, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री एम्पलोयमेन्ट जनरेशन प्रोग्राम, डिजिटल इण्डिया, पब्लिक इन्टरनेट एक्सेस प्रोग्राम, प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामान्य सेवा केन्द्र उपलब्ध कराना, प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान, टेलिकॉम रेल्वेज, हाईवेज, वाटरवेज, माइन्स आदि जैसे- अवसंरचना सम्बन्धी कार्यक्रम, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, का कार्यान्वयन, राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम, राष्ट्रीय पशुधन मिशन, राष्ट्रीय गोकुल मिशन, डेयरी विकास के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति, पोस्ट-बैट्रिक छात्रवृत्ति, एमसीएम छात्रवृत्ति, खेलो इंडिया, समर्थ योजना, ई-श्रम पोर्टल आदि की समीक्षा की गई तथा इनकी प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की गई।

बैठक में संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल, पाली सांसद श्री पी पी चौधरी, सूरसागर विधायक श्री देवेंद्र जोशी, बिलाड़ा विधायक श्री अर्जुनराम गर्ग, भोपालगढ़ विधायक श्रीमती गीता बरबड़, जिला कलेक्टर जोधपुर श्री गौरव अग्रवाल, जिला कलक्टर फलोदी श्री हरजीलाल अटल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. धीरज कुमार सिंह, जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त श्री उत्साह चौधरी, नगर निगम (उत्तर-दक्षिण) आयुक्त श्री सिद्धार्थ पालानीचामी, पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) श्री राजऋषि वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा  सहित जनप्रतिनिधिगण एवं जोधपुर व फलोदी के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »