NEW English Version

सीएम ग्रिडस -ख़ैर रोड सड़क निर्माण का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

अति महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में मिली बड़ी खामियां-निर्माण में मानक व गुणवत्ता की अनदेखी पर भड़के नगर आयुक्त

यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश शासन की नगरों में विकास की सर्वोच्च प्राथमिकता की योजना मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) (सी.एम.ग्रिड्स) योजनान्तर्गत अलीगढ़ नगर निगम द्वारा  पैकेज 2 अंतर्गत लगभग 29 करोड़ 58 लाख की लागत से वार्ड 11, 15 व 34 में ख़ैर रोड स्थित हीरा लाल की पुलिया से नादा पुल चौराहे तक 2.56 मीटर लंबी सड़क निर्माण का सोमवार को नगर आयुक्त विनोद कुमार ने निरीक्षण किया।

निरीक्षण में करोड़ों के प्रोजेक्ट में *पी0पी0एस0 बिल्डर्स के मात्र 3 लेबर कर्मचारी कार्य करते हुए मिले महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की धीमी गति व स्थल पर 6 से 8 प्रतिशत निर्माण कार्य होने पर नगर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई।* नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता सुरेश चंद को तत्काल संबंधित एजेंसी से लेबर बढ़ाने और धीमी गति से कार्य करने के संबंध में नोटिस देने के लिए कहा। मौके पर नगर आयुक्त ने खैर रोड पर डाली जा रही आरसीसी सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता को चेक करने के लिए सड़क को अपने सामने खुदवाया और उसकी गहराई की पैमाइश करवायी। संबंधित कार्यदाही  फर्म पी0पी0एस0 बिल्डर्स द्वारा खैर रोड से नादा पुल तक दोनों साइडों को खोदने कारण जाम की स्थिति को देखते हुए नगर आयुक्त ने संबंधित एजेंसी के साइड इंजीनियर को एक साइड का काम खत्म करने के बाद फिर दूसरे साइड पर काम करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने निर्माण स्थल के चारों ओर सुरक्षा उपकरण आरसीसी सड़क निर्माण के किनारे सुरक्षा बेरिकेड्स लगाने के निर्देश दिए ताकि कोई भी राहगीर अथवा वाहन चालक के प्रति कोई अप्रिय घटना ना हो।

शाम को अपने कैम्प कार्यालय पर (सी.एम. ग्रिड्स)  योजनान्तर्गत निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त ने पैकेज 2 के अंतर्गत गूलर रोड, ख़ैर रोड, आईटीआई रोड व रेलवे रोड पर सड़क नाला फुटपाथ निर्माण कार्यो में धीमी गति पर पी0पी0एस0 बिल्डर्स को जमकर क्लास लगाई और धीमी गति का कारण पूछा। नगर आयुक्त ने बिना किसी छुट्टी व गैप दिए निरंतर इस परियोजना की सभी सड़को पर काम करने के निर्देश दिए। निर्धारित अवधि में दोनों पैकेज की सड़कों का निर्माण पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने लखनऊ के राज्य भवन रोड की भांति अलीगढ़ में सी.एम. ग्रिड्स की सड़कों पर राहगीरों के लिए सुरक्षित फुटपाथ निर्धारित मानक के अनुसार बनवाये जाने के निर्देश दिए।  

*उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा महत्वपूर्ण परियोजन्तर्गत जब जब मैने निरीक्षण किया और निरीक्षण में जो भी कमियां मिली है उनके निस्तारण की रिपोर्ट प्रस्तुत नही की गई है जो खेदजनक है आगामी शनिवार को दुबारा (सी.एम. ग्रिड्स) के दोनों पैकेजों की समीक्षा की जाएगी। नगर आयुक्त ने दोनों फर्म को साइड पर टेस्टिंग लेब व ऑफिस प्रत्येक दशा में बनवाए जाने के निर्देश दिए। *नगर आयुक्त ने साफ कहा प्रत्येक सड़क निर्माण पर कम से कम 50 लेबर अनिवार्य होनी चाहिए ताकि तेजी से निर्माण कार्य हो सके। उन्होंने दोनों एजेंसियों को ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए जनहित में रात में निर्माण कार्य करने के लिए भी कहा*

निरीक्षण में नगर आयुक्त के साथ मुख्य अभियंता सुरेश चंद सहायक अभियंता राजवीर सिंह अवर अभियंता संजय कुमार स्टेनो देश दीपक मीडिया सहायक एहसान रब व समीक्षा में सहायक अभियंता सिब्ते हैदर राजवीर सिंह दानिश हैदर अवर अभियंता जगवीर सिंह संजय कुमार अमित कुमार, पी0पी0एस0 बिल्डर्स व कोनार्क कंपनी के प्रतिनिधि व इंजीनियर मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »