NEW English Version

ऑफिस के गेट पर बैठी महिला का नगर आयुक्त ने जाना हाल

मंगलवार संभव जनसुनवाई करने ऑफिस आये नगर आयुक्त विनोद कुमार को गेट पर कुछ महिलाएं बैठी मिली। नगर आयुक्त ने महिलाओं से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा वृद्ध महिला ने बताया कि कई साल से उसके घर पर हाउस टैक्स नही लगा है हाउस टैक्स का बिल नही जमा हो पा रहा। मौके पर नगर आयुक्त ने संबंधित जोनल अधिकारी सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह को बुला कर 1 घण्टे में महिला की समस्या का समाधान करते हुए अवगत कराने के लिये कहा। उसके बाद नगर आयुक्त ने अपने कार्यालय में पब्लिक की जनहित समस्याओं के लिये जनसुनवाई की।

सुबह 10:00 से 2:00 के मध्य नगरायुक्त विनोद कुमार ने नगर निगम सेवाभवन में *”संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि* के तहत जनसुनवाई में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह मुख्य अभियंता सुरेश चन्द्र की मौजूदगी में नागरिकों व पार्षद की समस्याओं को सुना उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर शिकायतकर्ता से सम्पर्क कर समस्या का समाधान कराए जाने के निर्देश दिए। 

जनसुनवाई में नगरायुक्त विनोद कुमार के समक्ष शिकायतकर्ता उदय प्रताप ने ग्रहकर मे नाम सही कराने के संबंध में अशोक कुमार व रवेन्द्र सिंह ने ग्रहकर क़ा बिल सही कराने के संबंध में सूरजवती ने लाइट लगवाने के संबंध में मौनी सक्सेना व सोनू कुमार ने सफाई कराने के संबंध में जयवंती देवी,अंगूरी देवी व सोनपाल ने ग्रहकर आपत्ति के संबंध मे समस्या बतायी l जनसुनवाई में आयी 09 शिकायतों पर नगरायुक्त ने सभी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल समस्याओं का निदान कराए जाने का उत्तरदायित्व निर्धारित किया l नीचे मिली वृद्ध महिला की समस्या का 1 घन्टे बाद समाधान होने पर उसने नगर आयुक्त का आभार व्यक्त करते हुए नगर आयुक्त को आशीर्वाद दिया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »