NEW English Version

अदाणी और पीजीटीआई लॉन्च करेंगे इनविटेशनल गोल्फ चैंपियनशिप

अहमदाबाद: अदाणी ग्रुप अब भारतीय प्रोफेशनल गोल्फ में अपनी शुरुआत करने जा रहा है। इस मकसद से अदाणी समूह अदाणी इनविटेशनल गोल्फ चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया जा रहा है, जिसे भारत में पुरुषों की प्रोफेशनल गोल्फ की आधिकारिक संस्था पीजीटीआई के साथ मिलकर आयोजित किया जाएगा। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य गोल्फ को अधिक लोगों तक पहुँचाना, इसे मेनस्ट्रीम स्पोर्ट में शामिल करना और नए भारतीय गोल्फ चैंपियन तैयार करना है।

यह इनॉगरल टूर्नामेंट, जिसमें 1.5 करोड़ की पुरस्कार राशि होगी, 1 से 4 अप्रैल 2025 के बीच जेपी ग्रीन्स गोल्फ एंड स्पा रिजॉर्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन के साथ 11 वर्षों के बाद पीजीटीआई अपनी वापसी करेगा।

अदाणी एंटरप्राइज़ लिमिटेड के डायरेक्टर, प्रणव अदाणी ने कहा, “हमें कपिल देव जी और पीजीटीआई के साथ मिलकर भारतीय प्रोफेशनल गोल्फ को आगे बढ़ाने का अवसर मिला है। हमारा लक्ष्य भारत से विश्व स्तरीय गोल्फ चैंपियन तैयार करना है। हम इस खेल को अधिक सुलभ बनाने, ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने और खिलाड़ियों को बेहतरीन ट्रेनिंग एवं खेलने के अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

पीजीटीआई के अध्यक्ष और क्रिकेट लीजेंड, कपिल देव ने अदाणी इनविटेशनल गोल्फ चैंपियनशिप 2025 के लॉन्च के साथ भारत में पेशेवर गोल्फ को समर्थन देने के लिए अदाणी ग्रुप का धन्यवाद करते हुए कहा, “दुनिया के प्रमुख बिज़नेस ग्रुप, अदाणी ग्रुप का सहयोग पीजीटीआई को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। इससे भारत में और अधिक बेहतरीन गोल्फ खिलाड़ी तैयार होंगे, जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे। मुझे उम्मीद है कि इस टूर्नामेंट के दौरान बड़ी संख्या में दर्शक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को खेलते देखने आएंगे।”

अदाणी इनविटेशनल गोल्फ चैम्पियनशिप 2025 को पीजीटीआई के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताते हुए, पीजीटीआई के सीइओ श्री अमनदीप जोहल ने कहा, “यह एसोसिएशन दौरे के कद को बढ़ाएगा। हम अदाणी ग्रुप के आभारी हैं, जिन्होंने भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए खेल के अधिक अवसर पैदा करने के पीजीटीआई के विजन को समझा और हमारे खिलाड़ियों के लिए अधिक अवसर उपलब्ध कराए। आकर्षक पुरस्कार राशि, जयपी ग्रीन्स गोल्फ एंड स्पा रिजॉर्ट में बेहतरीन खेल सुविधाओं और खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाले शीर्ष खिलाड़ियों के साथ, अदाणी इनविटेशनल गोल्फ चैंपियनशिप 2025 एक रोमांचक और यादगार गोल्फ प्रतियोगिता होने की उम्मीद है।”

29 मार्च 2025 को बेल्वेडियर गोल्फ एंड कंट्री क्लब, अहमदाबाद में एक प्री-टूर्नामेंट इवेंट आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर पीजीटीआई के 5 प्रमुख प्रोफेशनल गोल्फर एक गोल्फ क्लिनिक का संचालन करेंगे, जहां अदाणी इंटरनेशनल स्कूल के 50 बच्चों को गोल्फ की बुनियादी जानकारी दी जाएगी।

इस आयोजन में पीजीटीआई अध्यक्ष और क्रिकेट लीजेंड कपिल देव भी मौजूद रहेंगे और अदाणी ग्रुप व पीजीटीआई की साझा गोल्फ विकास योजना के बारे में बताएंगे, ताकि गोल्फिंग प्रतिभा विकसित की जा सके और भारतीय गोल्फ को आगे बढ़ाया जा सके।

अदाणी ग्रुप और पीजीटीआई मिलकर बेल्वेडियर गोल्फ एंड कंट्री क्लब, अहमदाबाद में एक गोल्फ ट्रेनिंग अकादमी भी शुरू करेंगे। यह अकादमी भारत में नए गोल्फ खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने और इस खेल को और अधिक लोकप्रिय बनाने में मदद करेगी।

यह पहल अदाणी ग्रुप की ग्रासरूट लेवल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट प्रतिबद्धता को दर्शाती है और भारत के 2036 ओलंपिक बीड को भी समर्थन देती है। अदाणी ग्रुप का यह प्रयास भारतीय खेलों की नई पीढ़ी को सशक्त बनाने और उन्हें वैश्विक मंच पर ले जाने के लिए किया जा रहा है।

मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »