NEW English Version

1 अप्रैल से इन मोबाइल नंबरों पर नहीं चलेगा UPI, तुरंत करें यह जरूरी काम!

अगर आपका मोबाइल नंबर लंबे समय से बंद पड़ा है या आपने नया नंबर ले लिया है और बैंक में अपडेट नहीं किया है, तो 1 अप्रैल 2025 से आपके UPI पेमेंट रुक सकते हैं!

NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) ने बैंकों और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स (PSPs) को निर्देश दिया है कि वे निष्क्रिय और री-असाइन्ड (फिर से जारी किए गए) मोबाइल नंबरों को UPI सिस्टम से हटाएं ताकि धोखाधड़ी और अनधिकृत लेनदेन को रोका जा सके। अगर आपका नंबर बैंक में अपडेट नहीं है, तो आपकी UPI सेवाएं बंद हो सकती हैं।

इस बदलाव की जरूरत क्यों पड़ी?

UPI से जुड़े निष्क्रिय मोबाइल नंबर सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। कई बार यूजर्स नया नंबर ले लेते हैं, लेकिन पुराने नंबर से जुड़ा UPI अकाउंट एक्टिव रहता है। अगर यह नंबर किसी और को जारी कर दिया गया, तो धोखाधड़ी की संभावना बढ़ जाती है। इसी खतरे को रोकने के लिए NPCI ने बैंकों और UPI ऐप्स जैसे Google Pay, PhonePe और Paytm को यह कदम उठाने का निर्देश दिया है।

बैंक इस नियम को कैसे लागू करेंगे?

  1. बैंकों और पेमेंट ऐप्स द्वारा निष्क्रिय, बंद या पुनः जारी किए गए नंबरों को चिन्हित कर हटाया जाएगा।
  2. प्रभावित ग्राहकों को UPI सेवाएं बंद होने से पहले अलर्ट भेजे जाएंगे।
  3. अगर अलर्ट के बावजूद नंबर सक्रिय नहीं किया गया, तो उसे UPI सिस्टम से हटा दिया जाएगा।
  4. यूजर्स अपना नया नंबर अपडेट कर UPI सेवाएं फिर से चालू कर सकते हैं।

किन यूजर्स पर पड़ेगा असर?

  • जिन्होंने नया मोबाइल नंबर ले लिया, लेकिन बैंक में अपडेट नहीं कराया।
  • जिनका नंबर लंबे समय से बंद पड़ा है और किसी भी कॉल, SMS या बैंक अलर्ट के लिए इस्तेमाल नहीं हुआ।
  • जिन्होंने पुराना नंबर सरेंडर कर दिया, लेकिन बैंक में जानकारी अपडेट नहीं की।
  • जिनका पुराना नंबर किसी और को जारी कर दिया गया।

UPI चालू रखने के लिए क्या करें?

  • चेक करें कि आपका नंबर अभी भी चालू है या नहीं – किसी को कॉल करके या SMS भेजकर पुष्टि करें।
  • बैंक से आने वाले SMS अलर्ट और OTP प्राप्त हो रहे हैं या नहीं, इसकी जांच करें।
  • अगर नंबर बदला है, तो बैंक, नेट बैंकिंग, UPI ऐप, एटीएम या ब्रांच जाकर नया नंबर अपडेट करें।

मोबाइल नंबर क्यों है जरूरी?

आपका मोबाइल नंबर OTP वेरिफिकेशन और बैंक ट्रांजेक्शन के लिए जरूरी होता है। अगर यह बंद हो गया और किसी और को जारी कर दिया गया, तो UPI ट्रांजेक्शन फेल हो सकते हैं या पैसा गलत अकाउंट में जा सकता है।

अगर आपका नंबर लंबे समय से बंद पड़ा है या आपने नया नंबर लिया है, तो 1 अप्रैल 2025 से पहले अपना नंबर बैंक में अपडेट करवा लें, ताकि UPI सेवाओं का उपयोग बिना किसी रुकावट के कर सकें।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »