NEW English Version

नगर आयुक्त का वादा-मुक़दस रमज़ान के अलविदा जुमा पर होंगे चाक चौबंद इन्तिज़ाम

जुमा अलविदा पर होंगे पुख्ता और बेहतर इंतिज़ाम- नगर निगम ने बनाए 4 सेक्टर-

मुकद्दस रमजान के आखिरी जुमे को पढ़े जाने वाली परंपरागत अलविदा जुमा की नमाज़ के लिए नगर आयुक्त ने अपने सभी अधीनस्थों  को मुस्तैद करते हुए जामा मस्जिदों और ईदगाह में पढ़ी जाने वाली नमाज की निगरानी व व्यवस्थाओं पर इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से नज़र बनाये रखने का निर्णय लिया है।

अलविदा जुमे की नमाज की व्यवस्थाओं को बेहतरीन तरीके से कराने के लिए नगर आयुक्त विनोद कुमार ने अधीनस्थों को पूरी तरह मुस्तैद रहने की हिदायत जारी करते हुए नमाज के लिए नगर निगम में 4 सेक्टर बनाते हुए सभी इंतजाम नमाज से पहले कराने के लिए 35 अधिकारी 520 सफाई व 30 त्वरित एक्शन टीमे तैनात की है।

नगर आयुक्त ने बताया जुमा अलविदा पर साफ-सफाई पेयजल और लाइट की चाक-चौबंद व्यवस्था कराने के लिए नगर निगम ने व्यवस्थाओं को चैलेंज के रूप में लिया है सभी मुस्लिम क्षेत्रों में अभियान चलाकर आवारा पशुओं की रोकथाम फागिंग धार्मिक स्थलों पर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। 

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने बताया कि जुमा अलविदा व ईद उल फितर पर नगर निगम द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं के लिए कुल 4 सेक्टर बनाए हैं। 

नगर आयुक्त ने बताया सर्किल -01 ऊपरकोट के सेक्टर प्रभारी अमित कुमार उप नगर आयुक्त उनकी सहयोगी टीम कर अधीक्षक विशाल सिंह ज़ेडएसओ रामानंद त्यागी सहायक अभियंता जल पुष्पेंद्र सिंह अवर अभियंता जगवीर सिंह एसएफआई विशन सिंह अनिल सिंह आरआई  उपेंद्र वर्मा पेयजल प्रभारी विष्णु कुमार पथ प्रकाश से शिवांशु होंगे।

सर्किल-02 सब्जी मंडी क्षेत्र के सेक्टर प्रभारी वीर सिंह सहायक नगर आयुक्त उनकी सहयोगी टीम कर अधीक्षक बेचन प्रसाद सहायक अभियन्ता राजवीर सिंह अवर अभियंता जल नरेंद्र सिंह अवर अभियंता जगवीर सिंह जैडएसओ दलवीर सिंह एसएफआई रामजीलाल पेयजल प्रभारी दिव्याशु पथ प्रकाश से मोहन सक्सेना होंगे। 

सर्किल-03 जमालपुर ईदगाह क्षेत्र के सेक्टर प्रभारी बिजेंद्र पाल अधिशासी अभियंता उनकी सहयोगी टीम कर अधीक्षक आरके कमल पशु कल्याण अधिकारी डॉक्टर राजेश वर्मा अवर अभियंता निर्माण संजय कुमार आरआई मानवेंद्र सिंह बघेल एसएफआई प्रदीप पॉल  पाठ प्रकाश से विजय कुमार होंगे। 

सर्किल-04 के सेक्टर प्रभारी आरपी सिंह कर निर्धारण अधिकारी उनकी सहयोगी टीम अवर अभियंता अमित कुमार एसएफआई योगेंद्र यादव खचेद्र सिंह सेनेटरी सुपरवाइजर विष्णु गोपाल पेयजल प्रभारी वशिष्ठ मौर्य  जिम्मेदारी दी है। 

नगर आयुक्त ने कहा परंपरागत नमाज को देखते हुए सभी सेक्टर में सड़कों पर आवारा पशुओं का विचरण पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा यदि किसी पशुपालक का पशु सड़क पर घूमता हुआ पाया जाता है तो संबंधित पशुपालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी जाएगी। 

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »