NEW English Version

संभव- संतुष्टि एवं समृद्धि जनसुनवाई में नगर आयुक्त के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त ने सुनी जन समस्याए-

10 जन शिकायतों पर अपर नगरायुक्त ने दिए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश

जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक नागरिक का नगर निगम स्वागत करता है नागरिकों के सुझाव व समस्या नगर निगम की कार्यप्रणाली में सुधार का प्रमुख स्रोत है। नगर निगम जन समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही के लिए निरंतर प्रयासरत है:- नगरायुक्त विनोद कुमार

अलीगढ़ : जन शिकायतों पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई किए जाने के लिए उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री श्री आर के शर्मा की पहल पर प्रत्येक मंगलवार को शुरू किए गए *”संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि* के अंतर्गत जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु मंगलवार को सेवाभवन मे नगरायुक्त कक्ष में अपर नगरायुक्त राकेश कुमार यादव ने सभी विभागों के अधिकारियों को बैठाकर जनता की जन समस्याओं को सुना।

मंगलवार सुबह 10:00 से 2:00 के मध्य अपर नगरायुक्त राकेश कुमार यादव ने नगर निगम सेवाभवन में *”संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि* के तहत जनसुनवाई में सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह मुख्य अभियंता सुरेश चन्द्र नगर स्वास्थ्य अधिकारी मुकेश कुमार को बैठाकर नागरिकों व पार्षद की समस्याओं को सुना मौजूद अधिकारियों को तत्काल मौके पर शिकायतकर्ता से सम्पर्क कर समस्या का समाधान कराए जाने के निर्देश दिए। 

*”संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि* के तहत जनसुनवाई में अपर नगरायुक्त के समक्ष शिकायतकर्ता ओम प्रकाश, टीटू शर्मा,रिक्की सिंह एवं कहकशा मिर्जा ने सफाई कराने के संबंध में चोखे लाल ने ग्रहकर मे नाम सही कराने के सम्बन्ध मे अबरार अहमद ने ग्रहकर आपत्ति के संबंध चंद्र प्रकाश, मौ आलिम एवं दिलशाद हुसैन ग्रहकर आपत्ति के निस्तारण के संबंध मे लोकेश राठौर ने सड़क पर अतिक्रमण के निस्तारण के संबंध मे समस्या बतायी l 

जनसुनवाई में आयी 10 शिकायतों पर अपर नगरायुक्त ने सभी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल समस्याओं का निदान कराए जाने का उत्तरदायित्व निर्धारित किया l 

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »