NEW English Version

शैक्षिक संवाद मंच की दो दिवसीय शैक्षिक संगोष्ठी

पद्मश्री उमाशंकर पांडेय जी होंगे मुख्य अतिथि 

100 नवाचारी शिक्षक होंगे सम्मानित

कानपुर। शैक्षिक संवाद मंच उत्तर प्रदेश द्वारा 30-31 मार्च को दो दिवसीय शैक्षिक संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन जुगलदेवी सरस्वती विद्या मंदिर, कानपुर में किया गया है, जिसमें पद्मश्री उमाशंकर पांडेय सहित विधायकों ‌मा. अरुण पाठक, मा. नीलिमा कटियार, मा. अभिजीत सिंह सांगा, मा. राहुल बच्चा सोनकर, मा. शुभम बाजपेयी का सान्निध्य प्राप्त होगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों के लगभग एक सैकड़ा नवाचारी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को ‘राष्ट्रीय शिक्षा गौरव सम्मान-2025’ से सम्मानित किया जायेगा। सम्मान समारोह में संयुक्त निदेशक (अभियोजन) आरडी पाठक जी एवं बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों  का भी मार्गदर्शन मिलेगा।

उक्त जानकारी देते हुए शिक्षक सम्मान समारोह के संयोजक विनीत कुमार मिश्रा एवं विकास त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालयों को आनंदघर बनाने के लिए शैक्षिक संवाद मंच उ.प्र. अपने स्थापना काल 2012 से काम कर रहा है। विद्यालयों को आनंदघर बनाने वाले शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को प्रति वर्ष सम्मानित किया जाता है। सम्मान स्वरूप स्मृति चिह्न, सम्मान पत्र, अंगवस्त्र, पुष्पहार आदि भेंट किया जायेगा। सह-संयोजक डॉ. अलका गुप्ता ने जानकारी दी कि सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रथम दिवस उद्घाटन पश्चात् तीर्थ स्थल बिठूर, इस्कान मंदिर, सुधांशु महाराज आश्रम, अटल गंगा बैराज घाट सहित अन्य दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा। संगोष्ठी में गणित एवं विज्ञान शिक्षण के रुचिकर तरीकों पर संवाद होगा। बच्चों की हस्तलिपि के सुधार हेतु सुंदर लिखावट पर एक सत्र आयोजित है जिसमें डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी जी शिक्षकों का सुलेख लेखन के तौर-तरीकों पर मार्गदर्शन करेंगे। विद्यालयों में बच्चों की अभिव्यक्ति एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए दीवार पत्रिका एक अच्छा माध्यम है। दीवार पत्रिका क्या है, कैसे बनायें, इस पर प्रमोद दीक्षित मलय प्रयोग-प्रदर्शन करते हुए दीवार पत्रिका बनवाएंगे। सत्र प्रभारी प्रीति भारती ने बताया कि विभिन्न सत्रों को सुनियोजित ढंग से संचालित करने के लिए अलग-अलग शिक्षकों को संचालन की जिम्मेदारी दी गयी है। प्रतीक्षा त्रिपाठी, वैशाली मिश्रा, चंद्रशेखर सेन, स्नेह लता शुक्ला, अनुराधा दोहरे, विजय शंकर यादव, निष्ठा दीक्षित आदि शिक्षक सत्रों का संचालन दायित्व निभाएंगे। शैक्षिक संवाद मंच के संयोजक दुर्गेश्वर राय ने बताया कि प्रथम दिवस रात्रि भोजन पश्चात एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में पुस्तक-पत्रिका प्रदर्शनी‌ लगेगी जहां सहभागी गण शैक्षिक पुस्तकें विशेष छूट पर खरीद सकेंगे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »