NEW English Version

पीएम इंटर्नशिप योजना 2025: आज बंद होगी पंजीकरण प्रक्रिया, जानें आवेदन के चरण

कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) द्वारा संचालित पीएम इंटर्नशिप योजना 2025 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि आज है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

क्या है पीएम इंटर्नशिप योजना?

सरकार द्वारा शुरू की गई यह योजना युवाओं को प्रशिक्षित, सशक्त और ज्ञानयुक्त कार्यबल में बदलने का एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना का उद्देश्य शैक्षणिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव के बीच की खाई को पाटना है, जिससे युवा भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हो सकें।

पीएम इंटर्नशिप योजना 2025: आवेदन करने के चरण

  1. आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध रजिस्टर लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब एक नया पेज खुलेगा।
  4. पंजीकरण फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट करें।
  5. उम्मीदवारों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर एक रिज्यूमे पोर्टल पर ऑटो-जेनरेट होगा।
  6. अपनी पसंद के अनुसार स्थान, सेक्टर, कार्यक्षेत्र और योग्यता के आधार पर 5 तक इंटर्नशिप के लिए आवेदन करें।
  7. आवेदन पत्र को सेव करें।

पीएम इंटर्नशिप योजना 2025: योग्यता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता:

  • 10वीं, 12वीं, आईटीआई, पॉलिटेक्निक या डिप्लोमा उत्तीर्ण उम्मीदवार।
  • गैर-प्रमुख संस्थानों से स्नातक उम्मीदवार।
  • आईटीआई: मैट्रिक + संबंधित ट्रेड में आईटीआई।
  • डिप्लोमा: इंटरमीडिएट + एआईसीटीई-मान्यता प्राप्त डिप्लोमा।
  • डिग्री: यूजीसी/एआईसीटीई-मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री।

आयु सीमा:

  • 18 से 24 वर्ष (ओबीसी/एससी/एसटी के लिए छूट उपलब्ध)।

पीएम इंटर्नशिप योजना 2025: लाभ

  • मासिक वजीफा: 5,000 रुपये
  • एकमुश्त भुगतान: 6,000 रुपये
  • वास्तविक कार्य अनुभव प्राप्त करने का अवसर

इस योजना के तहत क्या मिलेगा?

सरकार द्वारा संचालित यह इंटर्नशिप योजना देश के शीर्ष 500 कंपनियों में 12 महीनों की इंटर्नशिप प्रदान करती है। खासतौर पर 21 से 24 वर्ष की उम्र के कम आय वाले परिवारों के युवाओं को इस योजना के तहत प्राथमिकता दी जाएगी। पायलट प्रोजेक्ट के तहत 1.25 लाख युवाओं को लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि आगामी 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप का लाभ देने की योजना है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »