NEW English Version

अपना दल (एस) मध्य प्रदेश इकाई में मुख्य भूमिका में नजर आए राजनीतिक रणनीतिकार डॉ अतुल मलिकराम, पेश किया आगामी रोडमैप

भोपाल:  हाल ही में अपना दल (एस) की मध्य प्रदेश इकाई द्वारा प्रदेश की औद्योगिक नगरी इंदौर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर के जिलाध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों ने भाग लिया। यह बैठक केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार राष्ट्रीय महासचिव युवा मंच, डॉ. अखिलेश पटेल के मार्गदर्शन और राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सशक्त नेतृत्व पर विचार विमर्श करना था। 

बैठक के दौरान प्रदेश संगठन को मजबूत करने और पार्टी के विस्तार की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर डॉ. अतुल मलिकराम ने अपने विचार साझा करते हुए संगठन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, “माननीय केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल जी के नेतृत्व में, हम प्रदेशभर में पार्टी संगठन को सशक्त करेंगे और वार्ड स्तर पर अपने प्रतिनिधियों को नियुक्त करेंगे, ताकि प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की विचारधारा को पहुँचाया जा सके।”

डॉ. मलिकराम ने कहा कि “संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर युद्ध स्तर पर कार्य करना होगा। नए सदस्यों को जोड़ने के लिए ऑफलाइन व ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलाए जाएंगे तथा पार्टी व ओबीसी के प्रमुख मुद्दों को सरकार के समक्ष ढृढ़ता के साथ उठाया जाएगा।“    

इस दौरान डॉ मलिकराम ने पार्टी की आगामी योजनाओं पर अपना प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया, वहीं उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रदेशभर में पार्टी की उपस्थिति को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प भी लिया।बैठक में प्रदेश इकाई के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने बहुमूल्य सुझाव और विचार साझा किए। पार्टी के इस आयोजन ने संगठन को एक नई दिशा देने का कार्य किया और निश्चित रूप से आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलते दिखेगी।मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »