NEW English Version

दोदपुर नगर निगम सरकारी क्वाटरों में बिना अनुमंति रहना पड़ेगा मंहगा

नगर निगम के दोदपुर सिविल लाइन थाने के पीछे बने सरकारी आवासों में बरसों से कब्जा किये अन्य विभागों के लोगों के विरूद्ध नगर निगम अब बड़ी कार्यवाही करने जा रहा है एक जनशिकायत पर सुनवाई करते हुये नगर आयुक्त विनोद कुमार ने सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह को नगर निगम  के इन सरकारी क्वाटरों में कई कई सालों से बिना अनुमंति, किराये के रहने वाले सभी अनाधिकृत कब्जा व अध्यासन को नोटिस देने और 7 दिन के पश्चात् अवैध कब्जा करने वाले लोगों के विरूद्ध विभागीय कार्यवाई के लिये रहने वाले लोगों के विभागों को कार्यवाही के लिये पत्र लिखने का निर्णय लिया है।

मंगलवार को अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह मुख्य अभियंता सुरेश चन्द्र के साथ जनसुनवाई करते हुये नगर आयुक्त विनोद कुमार ने दोदपुर स्थित नगर निगम के सरकारी क्वाटरों में अवैध कब्जा करने वालों पर कार्यवाई के लिए सहायक नगर आयुक्त को नोटिस देने के निर्देश दिये है।

नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम द्वारा अनाधिकृत कब्जा/अध्यासन को नोटिस जारी कर कितने सालो से रहने, किराये, हाउस टैक्स वाटर टैक्स यूज़र चार्जेज कब कब जमा किया गया है और आवंटन कब व किसको हुआ का विवरण मांगा जा रहा है  नोटिस प्राप्ति के 7 दिवस में अगर कोई संतोषजनक उत्तर नही मिलता है तो नगर निगम अपनी सम्पत्ति को खाली कराने के लिये स्वतंत्र होगा व अवैध रूप से कब्जा करने वाले अथवा रहने वाले लोगों के संबंधित विभागों को विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र भी नगर निगम लिखेगा।

जनसुनवाई में  शिकायतकर्ता वीके गुप्ता ने लाइट ठीक कराने के संबंध में नौदेवी, नवीन कुमार,नवीन वाष्णेय,कृपाल सिंह एवं फिरोज अहमद ने ग्रहकर आपत्ति के संबंध मे अशोक कुमार ने ग्रहकर के बिल मे नाम डलवाने के सम्बन्ध मे काशिम शमी ने सफाई कराने के संबंध मे तरुण खंडेलवाल ने चैक सीवर लाइन को खुलवाने के  संबंध में भी समस्या बतायी।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने कहा निर्धारित अवधि में नोटिस का जवाब न मिलने पर विभागीय  अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »