NEW English Version

अपना दल (एस) की बैठक में डॉ अखिलेश पटेल ने उठाई ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग

भोपाल : अपना दल (एस) मध्य प्रदेश इकाई की महत्वपूर्ण बैठक हाल ही में को इंदौर में आयोजित की गई। राष्ट्रीय समिति के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक का नेतृत्व राजनीतिक रणनीतिकार डॉ अतुल मलिकराम ने किया, जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव युवा मंच डॉ. अखिलेश पटेल भी शामिल रहे। बैठक में प्रदेश भर के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

बैठक में मुख्य रूप से पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण को प्रभावी रूप से लागू करने की मांग की गई। राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अखिलेश पटेल ने केंद्रीय मंत्री और अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल की 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को आगे बढ़ाते हुए कहा कि “सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में ओबीसी के लिए आरक्षण को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए।”

इसके अलावा, डॉ. पटेल ने निजी क्षेत्र की चौथी श्रेणी की नौकरियों में भी 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इन नौकरियों में अक्सर आउटसोर्सिंग के जरिए भर्तियां की जाती हैं, जिसमें आरक्षण का पालन नहीं किया जाता। उन्होंने सरकार से अपील की,  कि ओबीसी वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा राजनीतिक दल अपना दल (एस) मध्य प्रदेश में भी अपनी जड़ें मजबूत कर रहा है। इस बैठक के माध्यम से पार्टी ने उन अटकलों पर भी लगाम लगा दी हैं जिसमें प्रदेश से पार्टी के निष्क्रिय होने की बात कही जा रही थी। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, ओबीसी आरक्षण और सामाजिक समरसता की मुखर समर्थक रही हैं। पार्टी ने राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर कई मुद्दों को उठाया है और वंचित वर्गों की आवाज़ को बुलंद किया है। मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »