NEW English Version

श्रीराम इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ‘ऑमलेट टेस्ट ऑफ लव’ की धूम

अयोध्या धाम — भगवान श्रीराम की जन्मभूमि और अंतरराष्ट्रीय धार्मिक पर्यटन का केंद्र अयोध्या धाम हाल ही में कला और संस्कृति के उत्सव का गवाह बना। यहाँ आयोजित श्रीराम इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में पूरे भारत से आई दर्जनों फिल्मों के बीच औरैया जिले के निर्देशक एस एस राजा की फिल्म ‘ऑमलेट टेस्ट ऑफ लव’ ने दर्शकों और निर्णायकों पर गहरी छाप छोड़ी। फिल्म ने इस प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव में 6 अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार जीते ।

इस फिल्म की कहानी शादीशुदा जीवन में प्रेम और समझ के बदलते रिश्तों पर आधारित है। लेखक और यूट्यूबर विवेक राज द्वारा लिखी गई इस कहानी में दिखाया गया है कि एक पत्नी जो अपने पति से प्रेम नहीं करती, समय और परिस्थितियों के चलते कैसे दोनों एक-दूसरे के करीब आते हैं और प्यार को समझने लगते हैं। फिल्म के अवॉर्ड विजेताओं में कई नाम शामिल हैं:

  • बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड लेखक विवेक राज को मिला।
  • बेस्ट फीमेल एक्टर अवॉर्ड अभिनेत्री ऐशलेशा वर्मा ने अपने सशक्त अभिनय से जीता।
  • बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक का सम्मान नितिन प्रकाश बादल को मिला।
  • निर्देशक एस एस राजा को बेस्ट परफॉर्मर स्पेशल अवॉर्ड से नवाजा गया।
  • बेस्ट मेकअप अवॉर्ड का खिताब यशवंत ने प्राप्त किया।

फिल्म की टीम के सदस्यों को न केवल पुरस्कार मिले बल्कि गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में भी सम्मानित किया गया। आयोजकों की ओर से पंकज गुप्ता, गौरव पोरवाल, संदीप यादव, और आकाश दीक्षित को विशेष अतिथि का सम्मान मिला।

फिल्म के निर्देशक एस एस राजा ने बताया कि ‘ऑमलेट टेस्ट ऑफ लव’ न केवल एक मनोरंजक प्रेम कहानी है, बल्कि यह पति-पत्नी के रिश्ते में समझ, समय और आत्मीयता के महत्व को उजागर करती है। वहीं, फिल्म के निर्माता पंकज गुप्ता ने कहा कि वे जल्द ही एस एस राजा के साथ मिलकर एक नई वेब सीरीज ‘बेड लव’ का निर्माण करने जा रहे हैं, जो दर्शकों के लिए एक नया अनुभव लेकर आएगी।

फिल्म के प्रदर्शन के दौरान एस एस राजा, पंकज गुप्ता, गौरव पोरवाल, और सुरेश चंद्र गुप्ता ने अवॉर्ड शो में शिरकत की और इस सांस्कृतिक संध्या का आनंद उठाया। फिल्म प्रेमियों, कलाकारों और अतिथियों से खचाखच भरे इस समारोह में ‘ऑमलेट टेस्ट ऑफ लव’ को खूब सराहा गया।

श्रीराम इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन ए डी एस पोस्ट प्रोडक्शन कंपनी और अयोध्या कला एवं साहित्य कुंभ के सहयोग से किया गया। फेस्टीवल के आयोजक अंतरिक्ष श्रीवास्तव, निर्देशक आशीष एम अग्रवाल, और जूरी टीम के अध्यक्ष डॉ. राज त्रिपाठी ने ‘ऑमलेट टेस्ट ऑफ लव’ की पूरी टीम को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह फेस्टिवल न केवल प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच प्रदान करता है, बल्कि अयोध्या को सांस्कृतिक राजधानी के रूप में भी स्थापित करता है। एवीके न्यूज सर्विस की ओर से ‘ऑमलेट टेस्ट ऑफ लव’ की टीम को हार्दिक बधाई!

एस एस राजा

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »