NEW English Version

मंडलायुक्त अपर मंडलायुक्त व नगर आयुक्त की मौजूदगी में अम्बेडकर पार्क से शुरू हुआ 15 दिवसीय अभियान

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती से एक दिन पूर्व शासन द्वारा सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण साफ सफाई व जगरूकता का विशेष अभियान चलाए जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे। शासन के निर्देशों के अनुपालन में अलीगढ़ मंडलायुक्त संगीता सिंह अपर मंडलायुक्त अरुण कुमार सिंह नगर आयुक्त विनोद कुमार की अगुवाई में नगर निगम ने स्टेट बैंक चौराहे पर स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर पार्क से इस अभियान का शुभारंभ किया अभियान के क्रम में प्रशासनिक अधिकारियों ने पार्क समिति के साथ भारत बाबा भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तो वही नगर निगम ने पार्क में नई स्टील की रेलिंग प्लेटफार्म बनवाया साथ ही साथ पार्क में सांकेतिक रूप से शासन के निर्देशों के अनुपालन में 15 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान का शुभारंभ भी हुआ। इस अभियान के तहत नगरीय क्षेत्र के पार्कों स्मारकों में साफ सफाई महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण प्रतिमाओं की साफ सफाई का अभियान व्यापक रूप से चलाये जाने के निर्देश मंडलायुक्त ने नगर आयुक्त को दिए।

गांधी पार्क कूलिंग पॉइंट का शुभारंभ

बढ़ती गर्मी में नागरिकों को राहत देने के लिए महापौर प्रशांत सिंघल के प्रयास से नगर निगम द्वारा व्यस्ततम चौराहा और सड़कों पर छायादार कूलिंग प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। अलीगढ़ नगर निगम द्वारा अस्थाई रूप से गांधी पार्क के समीप पहले कूलिंग प्वाइंट तैयार कराया गया जहां पर गर्मी में राहत के लिए कूलर कुर्सी घड़े का ठंडा पानी  और पूरे बैठने के इंतजाम नगर निगम द्वारा कूलिंग पॉइंट में कराए गए हैं। मंडलायुक्त संगीता सिंह और नगर आयुक्त विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से पहले कॉलिंग पॉइंट का शुभारंभ किया। शुभारंभ के अवसर पर मंडल आयुक्त ने इससे अभिनव प्रयास बताया और इस प्रयास को पूरी शिद्दत के साथ शहर के कई अन्य चौराहा पर भी कूलिंग प्वाइंट बनाने के निर्देश नगर आयुक्त को दिए।

नगर आयुक्त ने बताया कूलिंग प्वाइंट शहर के लिए चार-पांच अन्य स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है जहां पर कूलिंग पॉइंट बनाए जाएंगे उन्होंने बताया कि इस बार नगर निगम अलीगढ़ द्वारा अपने स्थाई शेल्टर होम को रात्रि विश्राम हेतु स्थाई रूप से ग्रीष्मकालीन शेल्टर होम के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा ग्रीष्मकालीन स्थाई शेल्टर होम में रात्रि विश्राम की सभी सुख सुविधा उपलब्ध रहेगी।

ग्रीष्मकालीन 3 स्थाई शेल्टर होम भुजपुरा गांधी पार्क गूलर रोड पर संचालित होंगे। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मुकेश कुमार पशु कल्याण अधिकारी डॉक्टर राजेश वर्मा नाज़िर संजय सक्सेना मीडिया सहायक अहसान रब स्टेनो कौशल साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »