NEW English Version

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बैठक में कहा-विचार अभिव्यक्ति की आजादी भी  मानवाधिकार है: एस एस तोमर

बिलासपुर: अपने विचारों की अभिव्यक्ति पूरी स्वतंत्रता से करना आपका मानवाधिकार है।आपको अपनी अभिव्यक्ति के लिए कोई नियम नहीं रोक सकता। मानवाधिकार एक आम आदमी का सर्वप्रथम व पहला अधिकार होता है इसके बाद ही अन्य नागरिक अधिकार व संविधान द्वारा दिए गए दायित्व आते हैं। एक आम आदमी होने के नाते हम सब का यह अधिकार तो है ही इसके साथ-साथ दायित्व भी है कि आपके आसपास किसी भी व्यक्ति का मानवाधिकार हनन न स्वयं करें न किसी को करने दें। और इसके प्रति हम सबको हमेशा सजग रहना चाहिए। उत्तर उद्गार व्यक्त करते हुए अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एशोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएस तोमर ने आज जूना बिलासपुर में आहूत बैठक में व्यक्त किया।

उन्होंने कहा हर आम व्यक्ति आहूत  भी एक दूसरे से कहीं ना कहीं संबंधित रहते हैं, अगर असंबंधित भी है तो मानव होने के नाते, मानवाधिकार के द्वारा सभी एक दूसरे से पूर्ण रूप से संबंधित है। और यही चीज हम सबको एक सूत्र में बांधती है।यही से प्रत्येक मनुष्य का मानवाधिकार के प्रति सजग होने का दायित्व बन जाता है। अपने संबोधन में उन्होंने किसी भी व्यक्ति के मानवाधिकार हनन का प्रकरण सामने आने पर क्या और कैसे उपाय किए जाएं  उसका क्या समाधान निकाला जाए, इसकी सिलसिलेवार जानकारी देकर सभी उपस्थित पदाधिकारियों को अवगत कराया।

विदित हो कि श्री तोमर का आज ही संक्षिप्त प्रवास में प्रयागराज से नगर आगमन हुआ है। बैठक का प्रारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजा अर्चना कर किया गया।इसके पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों के समक्ष आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर अनेक सदस्यों ने मानवाधिकार संबंधित कर्तव्यों एवं अपने दायित्व के बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष से विस्तृत जानकारी चाही जिस पर उन्होंने सबके प्रश्नों का उत्तर देकर उन्हें संतुष्ट किया। बैठक का संचालन करते हुए सुरेश सिंह बैस ने सभी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके पश्चात उन्होंने सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का परिचय दिया। श्री बैस ने इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों से यह आह्वान किया की अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की तरफ से दिए गए दायित्वों का सभी पदाधिकारी निश्चित ही पूरी क्षमता से निर्वहन करेंगे। वही मानवाधिकार के प्रति लोगों में जागरूकता और सजगता बढ़ाने का भी काम करेंगे।

इसके पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों के समक्ष आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर अनेक सदस्यों ने मानवाधिकार संबंधित कर्तव्यों एवं अपने दायित्व के बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष से विस्तृत जानकारी चाही जिस पर उन्होंने सबके प्रश्नों का उत्तर देकर उन्हें संतुष्ट किया। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों  को उनकी नियुक्ति पत्र एवं आईडी  प्रदान किए गए। इसके पश्चात छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रवक्ता सुरेश सिंह बैस ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद नियुक्ति पर शपथ ग्रहण कराया। नवनियुक्त पदाधिकारियों में स्टेट वाइस चेयरमैन ज्ञानेश्वर सिंह बिलासपुर डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट के लिए संतोष भारती सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के लिए डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लक्ष्मी चंद्र दुबे, एवं बिलासपुर जिला महामंत्री के पद पर प्रभात गुप्ता को नियुक्त किया गया है।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान जन गण मन का सभी उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्यों ने  अपनी अपनी जगह पर खड़े होकर राष्ट्रगान किया एवं भारत माता का जय घोष किया। बैठक में नव प्रवेसी सदस्य संतोष साहू, अमृत पॉपुला, शेषलाल जलतारे ,अद्वित सिंह, प्रशांत गुप्ता, बबलू बानी, संजय कुमार, अमोल सिद्धांती सहित बैठक में जूम मिटिंग के माध्यम से रायगढ़ जिला अध्यक्ष संजय पांडे एवं गुजरात प्रदेश के प्रदेश महामंत्री मनु भाई चौहान भी उपस्थित रहे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »