NEW English Version

पहलगांव में हिंदू पर्यटकों की नृशंस हत्या के विरोध में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद् राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन 

शहडोल। पहलगांव में हिंदू पर्यटकों की धार्मिक पहचान पूछ के की गई नृशंस हत्या के विरोध में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद् राष्ट्रीय बजरंग दल जिला शहडोल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपते हुए  सूत्रीय मांग की है और कहा है की जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगांव में हाल ही में हुई घटना, जिसमें आतंकवादियों ने हिन्दू पर्यटकों से उनका धार्मिक नाम पूछकर उनकी निर्दयता पूर्वक हत्या कर दी, यह नियोजित घटना पूरे राष्ट्र को स्तब्ध एवं आक्रोशित कर देने वाली है। यह न केवल एक आतंकवादी हमला है, अपितु यह भारत के बहुसंख्यक समाज की धार्मिक स्वतंत्रता, पहचान और गरिमा पर सीधा आघात है। आपके नेतृत्व में देश ने आतंकवाद के विरुद्ध साहसिक कदम उठाए हैं, किंतु इस प्रकार की घटनाएं दर्शाती हैं कि अब भी हिंदू समाज के प्रति दुर्भावना रखने वाले तत्व सक्रिय हैं, जो हमारे देश की एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव को बाधित करने का षड्यंत्र कर रहे हैं।

हमारी संगठन की ओर से निम्नलिखित मांगें की जाती हैं: उक्त घटना में शामिल सभी आतंकवादियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोरतम दंड (मृत्युदंड) दिया जाए। जम्मू-कश्मीर में हिंदू यात्रियों व पर्यटकों की सुरक्षा के लिए स्थायी व प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मृतकों के परिवारों को उचित आर्थिक सहायता एवं एक परिजन को सरकारी सेवा प्रदान की जाए। समस्त धार्मिक स्थलों और यात्राओं की सुरक्षा हेतु एकीकृत राष्ट्रीय सुरक्षा नीति बनाई जाए। धार्मिक आधार पर की गई किसी भी हिंसा को राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में लाकर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मान्यवर, यह घटना न केवल पीड़ित परिवारों की पीड़ा है, बल्कि पूरे हिंदू समाज की आत्मा को आहत करने वाली है। हमारा आग्रह है कि इस विषय को राष्ट्रीय सुरक्षा एवं सामाजिक न्याय से जोड़ते हुए त्वरित और कठोर कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में कोई भी आतंकी तत्व भारत भूमि पर इस प्रकार की कायरतापूर्ण हरकत करने का साहस न कर सके।

आपका ध्यान, संज्ञान एवं शीघ्र हस्तक्षेप अपेक्षित है।

ज्ञापन सौंपते समय अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद् से एडवोकेट रमेश त्रिपाठी, शक्ति सिंह चंदेल,आर के सिंह गहरवार, देवेन्द्र कुमार अनुरागी,सुनील कुमार मिश्रा, अश्विनी पाण्डेय,एड.भानु प्रताप नापित, राष्ट्रीय बजरंग दल से अनिरुद्ध प्रताप सिंह, सुभाष जायसवाल, विकास सचदेवा, रोहित पाण्डेय, शुभम सिंह, एड.सुयश पाण्डेय,शिवकुमार, अविनाश कोरी, प्रवेश वर्मा, अविनाश सिंह तोमर उपस्थित रहे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »