NEW English Version

केन्द्रीय सहकारिता सचिव की उपस्थिति में, सहकारी डेयरी और अन्य उत्पादों को स्विगी इंस्टामार्ट (Swiggy Instamart) में शामिल करने के लिए सहकारिता मंत्रालय और स्विगी (Swiggy) के बीच समझौता

सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी की उपस्थिति में सहकारिता मंत्रालय और स्विगी इंस्टामार्ट के बीच सहकारी डेयरी और अन्य उत्पादों को ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर लाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए ।  स्विगी इंस्टामार्ट के सीईओ (CEO) श्री अमितेश झा और सहकारिता मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री डी के वर्मा के बीच समझौता ज्ञापन पर शुक्रवार 25 अप्रैल को हस्ताक्षर किए गए। समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने से सहकारी समितियों को नए जमाने की तकनीकोंके माध्यम से नए जमाने के ग्राहकों से जुड़ने में सुविधा होगी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन में सहकारिता मंत्रालय ने देश के सहकारी क्षेत्र को संवर्धित करने के लिए 60 से अधिक पहल की हैं। हाल ही में मंत्रालय ने सहकारी क्षेत्र से जैविक उत्पादों सहित सहकारी उपज को बाजार तक पहुंच प्रदान करने के लिए कई पहल की हैं। समझौता ज्ञापन के बाद, भारत ऑर्गेनिक्स और अन्य सहकारी डेयरी उत्पाद अब स्विगी के ई-कॉमर्स और क्यू-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे।

इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य Swiggy के डिजिटल प्लेटफॉर्म और आउटरीच का लाभ उठाकर भारत में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करना है। यह साझेदारी Swiggy के इंस्टामार्ट प्लेटफॉर्म पर सहकारी डेयरी उत्पादों को शामिल करने को प्रोत्साहित करेगी और सहकारी संस्थाओं के लिए अधिक दृश्यता और पहुंच सुनिश्चित करने के लिए समर्थन प्रदान करेगी। Swiggy विपणन, प्रचार, उपभोक्ता प्रौद्योगिकी और क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में सहकारी ब्रांडों का समर्थन करने के लिए मंत्रालय के साथ काम करेगी। Swiggy के प्लेटफॉर्म पर एक अलग “सहकारी” श्रेणी बनाई जाएगी, जिसमें ऑर्गेनिक्स, डेयरी, श्री अन्न , हस्तशिल्प और सहकारी संगठनों द्वारा विकसित और प्रचारित अन्य उत्पादों पर ध्यान दिया जाएगा। यह सहयोग सहकारी समितियों को नए जमाने की प्रौद्योगिकियों के माध्यम से नए जमाने के उपभोक्ताओं से जुड़ने में सुविधा प्रदान करेगा, जिससे उनके डिजिटल पदचिह्न का विस्तार होगा और उनकी बाजार उपस्थिति बढ़ेगी।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2025 को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित करने के मद्देनजर, Swiggy, सहकारिता मंत्रालय के साथ मिलकर, देशभर में सहकारी आंदोलनों, संगठनों और उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाएगा।

24 अप्रैल 2025 को सचिव सहकारिता डॉ. आशीष कुमार भूटानी ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (एनसीओएल) की अत्याधुनिक पैकेजिंग सुविधा का उद्घाटन किया था, जो दालों और जैविक खाद्य उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला की पैकेजिंग के लिए समर्पित है, जो स्वच्छता और गुणवत्ता के उच्च मानकों को सुनिश्चित करता है।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »