NEW English Version

खराब निर्माण सामग्री लगाना पड़ा भारी

शहर की जल निकासी और विशेष रूप से गूलर रोड पर होने वाले जल भराव की समस्या से स्थानीय नागरिकों को निजात दिलाने के लिए प्रयासरत महापौर प्रशांत सिंघल ने इस क्षेत्र में बड़ी क्षमता के सम्पवैल निर्माण के लिए नगर आयुक्त विनोद कुमार के साथ शक्ति नगर पोखर के पास जमीन तलाशने के लिए दौरा किया। सम्पवैल की जमीन देखने पहुंचे महापौर और नगर आयुक्त ने शक्तिनगर पोखर की खुदाई को भी चेक़ किया अमृत सरोवर के अंतर्गत खुदाई हो रही इस पोखर की रिटर्निंग वालों के निर्माण का काम हो रहा था रिटर्निंग वॉल में निर्माण सामग्री घटिया और दोयम दर्जे की लगाने पर महापौर और नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई।

नगर आयुक्त ने घटिया मानक और गुणवत्ता के विपरीत रिटर्निंग वॉल को जेसीबी मंगवाकर तुड़वाया और संबंधित ठेकेदार मैसर्स एन0 बी0 कंस्ट्रक्शन के विरुद्ध 5 लाख का अर्थ दण्ड लगाने के निर्देश मुख्य अभियंता सुरेश चंद को दिए। मौके पर नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में कमेटी गठित कर इस घटिया निर्माण की जांच कराए जाने की निर्देश दिए।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने कहा शहर में निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही मानक और गुणवत्ता से समझौता नगर निगम नहीं करेगा ठेकेदार की लापरवाही मिली है और उसे पर 5 लाख का अर्थ दंड लगाया गया है।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा शहर की जल निकासी के लिए शक्ति नगर पोखर बेहद महत्वपूर्ण है भविष्य में यह पोखर जल निकासी का प्रमुख स्रोत बनेगा निरीक्षण में इसकी रिटर्निंग वॉल बेहद कमजोर और मानक गुणवत्ता की विपरीत बनायी जाती दिखाई दी नगर निगम द्वारा सराहनीय एक्शन लेते हुए रिटर्निंग वॉल को ध्वस्त किया गया है और ठेकेदार पर अर्थ दंड भी लगाया है।

मौके पर अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव मुख्य अभियंता सुरेश चंद तहसीलदार विनय राय विजय गुप्ता मौजूद थे

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »