NEW English Version

सनबीम वीमेन्स कॉलेज वरूणा ने युवा महोत्सव आकार 2025 में जीता माता गुजरी चैम्पिनशिप ट्राफी

पांच विश्वविद्यालय, पैंतीस से अधिक महाविद्यालयों और चार सौ पचास प्रतिभागियों की प्रतिभा का साक्षी बना युवा महोत्सव आकार 2025

सनबीम वीमेन्स कॉलेज वरूणा में अंतर्महाविद्यालयी  युवा महोत्सव ‘आकार 2025’ का रंगारंग आयोजन किया गया। जिसकी छटा ही निराली थी जो वात्सव में युवा महोत्सव शब्द को सार्थक कर रही थी। पूरा प्रांगण विभिन्न कॉलेजो के युवाओं के जोश और उत्साह से भरा हुआ था। ‘आकार 2025’ के युवा महोत्सव का शीर्षक ‘ ब्रेकिंग बैरियर इनीशिएटिव चेंज, अपने  आपको पूर्ण रूप से चरितार्थ करते हुए दिखा। इस युवा महोत्सव ने अंतर्महाविद्यालयी स्तर पर अनेक प्रतियोगिताओं व प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ तिब्बती विश्वविद्यालय की रजिस्टर सुनीता चंद्रा, निफ्ट के निदेशक डॉ संजय श्रीवास्तव , सनबीम शिक्षण समूह के चेयरपर्सन डॉ. दीपक मधोक, वाइस चेयरपर्सन श्रीमती भारती मधोक एवं निदेशिका श्रीमती अमृता बर्मन द्वारा दीपप्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर अनेक रंगारंग सांस्कृतिक व शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही साथ कई “अंतर्महाविद्यालयी” प्रतियोगिताएं बिजनेस प्लान, सोलो डान्स, ग्रुप डान्स, सोलो सान्ग, वेस्टर्न डांस, सनटॉक, पोएट्री एलुकेशन, हिन्दी डिबेट, अंग्रेजी डिबेट, पेंटक , वाइब्रेंस ऑफ इंडिया, नुक्कड़ नाटक, कॉस्टयूम डिजाइनिंग, फेस पेंटिंग आयोजित की गई। युवा महोत्सव में पांच विश्वविद्यालय एक अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय 35 से अधिक महाविद्यालय और कई टेक्निकल इंस्टीट्यूशंस के 450 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें जॉनसन और वेल्स यूनिवर्सिटी यूएसए,काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, तिब्बती विश्वविद्यालय, उदय प्रताप कॉलेज, स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट साइंस, काशी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, वसंत कन्या महाविद्यालय , डीएवी  पीजी कॉलेज , हरिशचंद्र पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सेकंड चैंपियनशिप ट्रॉफी वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा के नाम रहा ,फर्स्ट चैंपियनशिप ट्रॉफी सनबीम कॉलेज फॉर विमेंस भगवानपुर को मिला और चैंपियंस ट्रॉफी सनबीम विमेंस कॉलेज वरुणा ने जीता।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता चंद्र ने कहा कि इस तरह के युवा महोत्सव युवाओं को सीखने के बहुत से औसत प्रदान करते हैं ऐसे महोत्सव युवाओं के चहुंमुखी विकास के लिए हर महाविद्यालय में होना चाहिए चाहिए।सनबीम समूह के चेयरपर्सन डॉ. दीपक मधोक ने कहा कि सनबीम ऐसी संस्था है जो हर विद्यार्थी को अपनी प्रतिभा निखारने का पूरा अवसर देती है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए महिला महाविद्यालय की स्थापना की गई। जहां प्रत्येक महाविद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूर्ण अवसर मिल सके। वाइस चेयरपर्सन श्रीमती भारती मधोक ने अपने संबोधन में कहा कि नारी को सशक्त होने के लिए शिक्षा ही वह सेतु है जिसके माध्यम से वह अपनी अमिट पहचान  पूरे जहाँ में छोड़ सकती है। नारी सशक्त थी सशक्त है किन्तु शिक्षा उसको और सशक्तीकरण प्रदान करती है।

यदि हम देश का पूर्णरूपेण विकास, प्रगति, उन्नति चाहते है तो नारी को सशक्त बनाना होगा। निदेशिका श्रीमती अमृता बर्मन ने भी नारी के महत्व को रेखांकित किया, उन्होंने कहा कि बिना नारी के भागीदारी इस संसार में कुछ सम्भव नहीं। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राजीव सिंह ने कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों एवं नगर से पधारे हुए विभिन्न कॉलेज की छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य लोगों को पधारने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »