NEW English Version

इंटर – स्कूल स्केटिंग चैंपियनशिप में बटोरे सात स्वर्ण पदक

संत अतुलानंद कन्वेंट स्कूल कोइराजपुर, हरहुआ ,वाराणसी में आयोजित ओपन इंटर- स्कूल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2025- 26 में संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल, कोइराजपुर के विद्यार्थियों ने अपना दम – खम दिखाते हुए कुल 7 स्वर्ण पदक, 7 रजत पदक एवं 10  कांस्य पदक अपने नाम किया। विभिन्न आयु वर्गों में विद्यालय के अंश कुमार मौर्य, सना ,यश सिंह ,आराध्या सिंह, वैष्णवी, अनुष्का मौर्या ,दिव्यांश मुकुंद ने स्वर्ण पदक जीता वहीं दूसरी ओर पार्थ केशरी , निरंजना राय, अहाना सिंह ,शिवांशु शर्मा, आराध्या सिंह अर्थ श्रीवास्तव एवं साक्षी यादव ने रजत पदक अपने नाम किया। वाराणसी एवं आस – पास के कुल 38 विद्यालयों से लगभग 272 विद्यार्थियों ने इस अंतर्विद्यालयी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। स्केटिंग कोच हेमंतराज गुप्ता के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यह सफलता अर्जित की है।

संस्था सचिव  श्री राहुल सिंह जी ने इस आयोजन को वाराणसी की प्रतिभाओं को निखारने का अवसर बताते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रदान की। विद्यालय की निदेशिका डॉ० वंदना सिंह जी ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट  प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और अधिक परिश्रम एवं अभ्यास करने की सलाह दी। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ० नीलम सिंह जी ने सभी विजेता खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने आगत सभी टीम एवं उनके कोच को उनकी सक्रिय भागीदारी हेतु आभार प्रकट करते हुए आयोजन को सफल बताया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »