NEW English Version

बेशक़ीमती ज़मीन हुई अवैध अतिक्रमण मुक्त-अरबों की संपत्ति पर नगर निगम ने लगाया अपना बोर्ड

नगर निगम और जिला प्रशासन ने संयुक्त कार्यवाई करते हुए ग्राम भमोला माफी स्थित नगला पटवारी में 7 गाटा संख्या से लगभग 41050 वर्ग मीटर भूमि पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से कब्जा प्राप्त कर नगर निगम संपत्ति का बोर्ड लगा दिया है। इस भूमि की अनुमानित लागत लगभग 1 अरब 26 करोड़ बतायी जा रही है।

बुधवार को नगर आयुक्त विनोद कुमार के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह और उप जिलाधिकारी कोल दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने भमोला माफी स्थित नगला पटवारी में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाई करते हुए बेश कीमती जमीन को कब्जा मुक्त कराकर नगर निगम संपत्ति का बोर्ड लगा दिया है।

सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह ने बताया कि ग्राम भमोला माफ़ी मे स्थित नगला पट‌वारी मे गाटा संख्या 92 जिसका क्षेत्रफल 1.094 हैo गाटा संख्या 94 जिसका क्षेत्रफल 0.749 हैo गाटा संख्या 95/1 जिसका क्षेत्रफल 0.449 हैo गाटा संख्या 95/2 जिसका क्षेत्रफल 0.737 हैo गाटा संख्या 96 जिसका क्षेत्रफल 0.495 हैo गाटा संख्या 98 जिसका क्षेत्रफल 0.081 हैo गाटा संख्या 90/1 जिसका क्षेत्रफल 0.500 हैo कुल 41050 वर्ग मीटर भूमि है जिसका मूल्य लगभग ₹1026250000 है को कब्जा मुक्त कराकर नगर निगम संपत्ति का बोर्ड लगवा दिया गया है।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने कहा अलीगढ़ नगर निगम नगरीय क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध सख्त रुख़ अपनाये हुआ है आज की कार्यवाई अतिक्रमण करने वालों के लिए नज़ीर बनेगी नगर निगम इतिहास में पहली बार एक बार में अरबों की संपत्ति को कब्जा मुक्त कराया जाना सराहनीय कदम है जिसके लिए नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम बधाई की पात्र है ।उप जिलाधिकारी कोल दिग्विजयसिंह सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह तहसीलदार कोल अविनाश कुमार संपति लिपिक विजय गुप्ता एमपी सिंह आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »