NEW English Version

वृक्षारोपण के लिए हुआ मंथन-नगरीय क्षेत्र में नगर निगम लगायेगा 16000 पेड़

इस बार नगर निगम ने वृक्षारोपण की तैयारियों को अभी सेे शुरू कर दिया है। नगर आयुक्त विनोद कुमार ने इस बार शासन द्वारा नगरीय क्षेत्र में 16000 वृक्षारोपण के लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक संख्या में नगरीय क्षेत्र के सभी स्कूल के बच्चों के हाथो एक पेड़ लगाने की पहल को शुरू करने का निर्णय लिया है। वृक्षारोपण की तैयारियों की समीक्षा करते हुये नगर आयुक्त ने प्रभारी अधिकारी उद्यान डॉ राजेश वर्मा को नगर निगम के खाली पड़े भूखण्डों, तालाबों, पोखरों, मुख्य मार्गो, डिवाइडरों पार्को के साथ-साथ शासकीय भवनों में वृक्षारोपण के लिये कार्ययोजना तीन दिवस में बनाये जाने के निर्देश दिये है। नगर आयुक्त इस बार वृक्षारोपण व नगरीय पार्को के जीणोद्धार के लिये निर्माण विभाग और उद्यान विभाग के अलग अगल दायित्व भी निर्धारित कर दिये है आने वाले कुछ समय में नगरीय क्षेत्र के अधिकांश पार्को में पौधरोपण के साथ साथ आवश्यकतानुसार ओपन जिम, फुटपाथ आदि की व्यवस्था नगर निगम करने जा रहा है।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने कहा इस बार वृक्षारोपणय मुहिम सामाकिजक संगठनों के साथ साथ विभिन्न स्कूलों को जोड़ने का प्रयास किया जायेगा इसके लिये नगर निगम विभिन्न स्कूलों को आवश्यकतानुसार पेड़ भी निशुल्क उपलब्ध करायेगें।

नगर निगम द्वारा पूर्व में सारसौल मरघट के सामने लगभग 1276 वर्गमीटर, ईसापुर पार्क में 300 वर्ग मीटर तथा असरपुर कयाम में 2500 वर्गमीटर में मियावाकी पद्धाति से वृक्षारोपण कराया गया तथा आने वाले दिनों में इसी पद्धाति पर अन्य स्थानों के चयन के उपरान्त नंदन वन बनाये जाने का कार्य किया जायेगा।

समीक्षा बैठक में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, प्रभारी उद्यान डॉ राजेश वर्मा, सहायक अभियन्ता सिब्ते हैदर अवर अभियन्ता संजय कुमार आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »