NEW English Version

ज़ी सिनेमा लेकर आ रहा है ‘पुष्पा 2’ का टेलीविज़न प्रीमियर

वर्ल्ड टीवी प्रीमियर नहीं, यह है वाइल्ड टीवी प्रीमियर

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की दमदार जोड़ी के साथ, यह ब्लॉकबस्टर फिल्म अब टीवी पर मचाएगी धूम, 31 मई को शाम 7:30 बजे 

करने टीवी पर राज, आ रहा है पुष्पा राज! ‘पुष्पा 2: द रूल’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सिनेमाई तूफान है! टीवी पर इस फिल्म को देखने के लिए महीनों से चली आ रही फैंस की उत्सुकता और इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। ज़ी सिनेमा पर 31 मई को शाम 7:30 बजे देखिए इस साल की सबसे बड़ी सिनेमाई पेशकश– ‘पुष्पा 2’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर! तो तारीख नोट कर लीजिए, और भारतीय सिनेमा के इस सबसे बड़े उत्सव का जादू अपने टीवी पर जीने के लिए तैयार हो जाइए!

सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन अपने अब तक के सबसे दमदार और धांसू अवतार में नज़र आए हैं। उनके साथ हैं टैलेंट की मिसाल रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल और जगपति बाबू जैसे शानदार कलाकार। ‘पुष्पा 2: द रूल’ में वह सबकुछ है, जिनकी उम्मीद एक मेगा ब्लॉकबस्टर से की जाती है। इसमें धमाकेदार एक्शन, सीटीमार डायलॉग्स, गज़ब की केमिस्ट्री और एक दिल को छू जाने वाली, रोमांच से भरपूर कहानी शामिल है।

‘पुष्पा 2: द रूल’ ने इस फिल्म फ्रेंचाइज़ी को एक नए मुकाम पर पहुँचा दिया है और भारत में मास एंटरटेनमेंट की परिभाषा ही बदल कर रख दी है। नॉर्थ और साउथ की सारी दीवारें तोड़ते हुए इसने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी धाक जमाई कि हर गली, हर स्क्रीन और हर दिल में पुष्पा राज बस गया। ऐसे में, अल्लू अर्जुन अब सिर्फ एक हीरो नहीं, बल्कि पॉप-कल्चर के बादशाह बन चुके हैं। और अब दर्शक इस तूफानी रोमांच को अपने घर बैठे महसूस कर सकते हैं।

यह फिल्म एक दमदार फैमिली एंटरटेनर है, जो एक ही कहानी में एक्शन, इमोशन और म्यूज़िक का जबर्दस्त मेल पेश करता है। इस कहानी की रूह है पुष्पा के पक्के इरादे, जहाँ वह किसी भी कीमत पर नहीं झुकेगा! चाहे कुछ भी हो जाए, वह अपनी पत्नी श्रीवल्ली, अपने लोगों और अपनी शान के लिए हर हाल में खड़ा रहेगा। इस फिल्म में ‘अंगारों’, ‘किस्सिक’, ‘फीलिंग्स’ और ‘पुष्पा पुष्पा’ जैसे चार्टबस्टर गाने दर्शकों के जोश को कई गुना बढ़ा देने का वादा करते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने और सोशल मीडिया पर ट्रेंड्स का तूफान लाने के बाद अब यह धमाकेदार कहानी आ रही है ज़ी सिनेमा पर। देखिए पुष्पा और भंवर सिंह शेखावत का वह जबर्दस्त आमना-सामना, जिसने पूरे देश को सिर्फ एक बात कहने पर मजबूर कर दिया- “फायर नहीं, वाइल्डफायर है।”

तो इस मई, पुष्पा राज की दुनिया में धूम मचाने और अपने घर के सुकून भरे माहौल में उनका दमदार रूल देखने के लिए तैयार हो जाइए, 31 मई, शाम 7:30 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »