NEW English Version

फिल्म ‘भूल चूक माफ’ के प्रमोशन के लिए राजकुमार राव और वामिका गब्बी पहुँचे लखनऊ

लखनऊ: आज के सिनेमा प्रेमियों को ऐसी फिल्में पसंद आती हैं, जो न सिर्फ उनका मनोरंजन करें, बल्कि दिल और दिमाग पर भी अलग छाप छोड़ जाएँ। सिनेमा प्रेमियों की इस पसंद को ध्यान में रखते हुए, मैडॉक फिल्म प्रस्तुत कर रही है बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक टाइम-लूप फिल्म ‘भूल चूक माफ’, जो शुरू से लेकर आखिरी तक, और यहाँ तक कि थिएटर के बाहर भी दर्शकों को अपने साथ जोड़े रखने का वादा करती है। समय और स्थान की सीमाओं से परे इस कहानी के प्रमोशन के सिलसिले में फिल्म के मुख्य कलाकार राजकुमार राव और वामिका गब्बी नवाबों के शहर लखनऊ पहुँचे।

लखनऊ के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों पर घूमते हुए, इन दोनों ने दर्शकों से खास मुलाकातें की और फिल्म को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा की। उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत गोयनका कॉलेज से की, जहाँ उन्होंने छात्रों से मुलाकात की। फिर एक ब्रांडेड ऑटो में बैठकर दोनों हयात होटल पहुँचे और प्रेस वार्ता की। इस दौरान, उन्होंने मीडिया से बातचीत की और उनके सवालों के जवाब दिए। फिर चाट किंग में लखनऊ की प्रसिद्ध चाट का आनंद लिया ।  इसके बाद,स्थानीय बाजार से चिकनकारी वाले कपड़ों की खरीदारी की और शाम को घंटी वाला मंदिर में जाकर लखनऊ की ऐतिहासिक धरोहर का अनुभव किया।

राजकुमार राव ने कहा, “लखनऊ की ऐतिहासिक धरोहर और यहाँ के लोग फिल्म की टाइम-लूप कहानी को और भी आकर्षक बना रहे थे। यहाँ के दृश्य और संस्कृति ने फिल्म के माहौल को पूरी तरह से जीवंत कर दिया। यह यात्रा मेरे लिए बहुत ही यादगार रही।”

वामिका गब्बी ने कहा, “लखनऊ की संस्कृति और यहाँ के ऐतिहासिक स्थल ने मुझे बहुत आकर्षित किया। इस शहर के हर कोने में एक कहानी छिपी हुई है और ‘भूल चूक माफ’ के प्रमोशन के दौरान मुझे यहाँ की आत्मा से जुड़ने का शानदार मौका मिला। यह अनुभव मेरे लिए हमेशा खास रहेगा।” फिल्म ‘भूल चूक माफ’ एक रोमांटिक टाइम-लूप फिल्म है, जिसमें राजकुमार राव और वामिका गब्बी के पात्र अपनी शादी के दिन समय के एक अजीब लूप में फँस जाते हैं। यह फिल्म दर्शकों को समय के खेल और रिश्तों की गहराई को खूबसूरती से समझाने का प्रयास करती है। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है और संगीत रचना ए.आर. रहमान ने की है। फिल्म 9 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है । मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »