NEW English Version

300 करोड़ की लागत से शहर के विकास को मिलेगी नई गति

आने वाले समय में अलीगढ़ नगर निगम सी0एम0ग्रिड योजनान्तर्गत लगभग 300 करोड़ की लागत से शहर की प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण, नाला, फुटपाथ निर्माण के लिए सड़कों का चयन करने के उपरांत प्रस्ताव को शासन से मंजूरी के लिए भेजने जा रहा है। शहर की बड़ी 8 सड़कों को सीएम ग्रिड के अंतर्गत बनाए जाने के लिए नगर आयुक्त विनोद कुमार ने शनिवार और रविवार को लगातार दो दिन 8 सड़कों का भौतिक सत्यापन करते हुए इंजीनियरिंग विभाग से सड़कों की पैमाइश अपने सामने करवायी। 

नगर आयुक्त ने बताया सीएम ग्रिड योजना के मानको को ध्यान में रखते हुए अभी मात्र 8 सड़कों का स्थलीय पैमाइश करते हुए भौतिक सत्यापन किया गया है इन सड़कों के चौड़ीकरण में आने वाली दिक्कतों अतिक्रमण व सड़क की पैमाइश को सिविल विभाग के साथ देखा गया मुख्य अभियंता को तत्काल इन सड़कों का प्रस्ताव बनाकर योजना का लाभ लेने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजने की निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य अभियंता सुरेश चंद ने बताया कि मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 (तृतीय चरण) हेतु बड़ी सड़को का नगर आयुक्त जी के साथ मौके पर सत्यापन किया गया है 8 सड़के जिनमे …..

  • भुजपुरा बाईपास रोड मथुरा रोड से खैर रोड तक सड़क की लम्बाई 2450.00 मी. है जिसकी अनुमानित धनराशि ₹ 3675.00 लाख है 
  • मथुरा रोड पर सासनीगेट चौराहे से दिल्ली कानपुर (जी०टी० रोड) बाईपास तक सड़क की लम्बाई 1940.00 मी.है जिसकी अनुमानित धनराशि ₹2910 लाख है।
  • कालीदह मरघट  से अवतार नगर होते हुए रेलवे फाटक तक सड़क की लंबाई 2500 मीटर  अनुमानित धनराशि ₹2800 लाख ।
  • गोविन्द नगर दगडा तुर्कमान गेट चौराहे से नीवरी मोड़ तक सड़क की लम्बाई 1450.00 मी.।
  • मेडीकल रोड दोदपुर रोड से मैडीकल कालेज तक सड़क की लम्बाई 1150.00 है जिसकी अनुमानित धनराशि ₹1725.00 लाख है।
  • सराय हरनारायन रोड सासनी गेट चौराहे से पंचनगरी पोखर तक सड़क की लम्बाई 880.00 मी. है।
  • सुरक्षा बिहार रोड पुलिस क्वार्टर से रोहित रंगोली कार्नर बरौला बाईपास तक सड़क की लम्बाई 835.00 मी. है जिसकी अनुमानित धनराशि ₹1252.50 लाख।
  • आवास विकास कालोनी माहेश्वरी हास्पीटल से स्काई टावर होते हुये चिरंजीलाल फील्ड तक सड़क की लम्बाई 520.00 मी.।

उन्होंने बताया नगर आयुक्त महोदय द्वारा भौतिक सत्यापन उपरांत माननीय महापौर जी की अनुमति के पश्चात शहर के विकास के लिए सीएम ग्रिड अंतर्गत इन सड़कों को बनवाए जाने का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जाएगा।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार अलीगढ़ में चौमुखी विकास कराने के लिये सी0एम0ग्रिड योजनान्तर्गत अलीगढ़ की इन सड़कों के विकास के लिये जल्द धनराशि आवंटित करेंगी। उत्तर प्रदेश सरकार के मार्ग दर्शन में अलीगढ़ नगर निगम शहर में चौमुखी विकास के लिये प्रयासरत है और सी0एम0ग्रिड योजना अलीगढ़ के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित की जाएगी आने वाला भविष्य इस योजनांतर्गत बनाई गई सड़कों को हमेशा याद रखेगा।

यह रहे मौजूद

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव मुख्य अभियंता सुरेश चंद अधिशासी अभियंता विजेंद्र पाल सहायक अभियंता राजवीर सिंह, सिब्ते हैदर, स्टेनो देश दीपक मीडिया सहायक अहसान रब आदि।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »