NEW English Version

अपर नगर आयुक्त संग अधिकारी कर्मचारियों ने किया नवागत नगर आयुक्त का किया स्वागत

नगर निगम की कार्यशैली व व्यवस्थाओं के बारे में अपर नगर आयुक्त ने नवागत नगर आयुक्त को दी जानकारी

उत्तर प्रदेश शासन के आदेशों के क्रम में उन्नाव जिले में बतौर सीडीओ से स्थानांतरित होकर नगर निगम अलीगढ़ में आए नगर आयुक्त आईएएस 2018 बैच प्रेम प्रकाश मीणा ने सांय सेवा भवन पहुँचकर नगर आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने उनको चार्ज दिलाया। नवागत नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि अभी तक उन्नाव में सीडीओ के रूप में तैनात था।  हाथरस, चंदोली में जॉइंट मजिस्ट्रेट, कानपुर यूपीएसआईडीसी में एसीईओ रहने के बाद अब अलीगढ़ में नगर आयुक्त का प्रभार मिला है। शासन की मंशा अनुरूप नगर निगम की नागरिक सुविधाओं को प्रभावी बनाने का निरंतर प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा नगर आयुक्त के रूप में पहला अनुभव है निश्चित रूप से नगर निगम स्तर से माननीय जनप्रतिनिधियों की जन आकांक्षाओं मीडिया बंधुओं के सहयोग से पब्लिक की जन समस्याओं को समय अंतर्गत निस्तारित करने की व्यवस्था को प्रभावी बनाना मूल उद्देश्य रहेगा। जनप्रतिनिधियों, मीडिया बन्दुओं व पब्लिक से समन्वय सहयोग व संवाद कायम करना प्राथमिकता होगी।

नवागत नगर आयुक्त को अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार के नेतृत्व में नगर निगम अधिकारियों कर्मचारी और कर्मचारी संघ के पदाधिकारी ने स्वागत किया। अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने नगर निगम की प्रशासनिक व्यवस्था नागरिक सुविधाओं, बारिश में जलभराव, वेंडिंग ज़ोन, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं जल निकासी के स्रोत सफाई व्यवस्था, पार्किंग, संपत्ति कर, नगर निगम की आय के स्रोत आदि बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »