NEW English Version

मध्य प्रदेश में अपना दल (एस) के प्रभारी बने राष्ट्रीय महासचिव आर बी सिंह पटेल

भोपाल: अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय महासचिव आर बी सिंह पटेल को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर यह नियुक्ति की गई है। पिछले दिनों अपना दल (एस) ने लखनऊ के गांधी भवन प्रेक्षागृह में अपनी जिला स्तरीय मासिक संगठन समीक्षा बैठक का आयोजन किया, जिसमें पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष व यूपी कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने मध्य प्रदेश का प्रभार आर बी सिंह को सौंपे जाने की घोषणा की।  

इस नियुक्ति पर आर बी सिंह पटेल ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि “पूर्ण निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।”  

गौरतलब है कि इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने केंद्र सरकार के जाति जनगणना कराने के ऐतिहासिक फैसले की जमकर सराहना की। उन्होंने इसे सामाजिक न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम बताया और कहा कि यह फैसला समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने में मददगार साबित होगा।

मध्य प्रदेश में पार्टी की नई रणनीति के तहत संगठन को मजबूती मिलना तय है, वहीं प्रभारी की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »