NEW English Version

झाँसी में होगा बुंदेली शेफ सीज़न 2 का ग्रैंड फिनाले, पांच फाइनलिस्ट होंगी आमने-सामने

सेमीफाइनल राउंड में 5 फाइनलिस्ट चुनी गईं

11 मई को झाँसी में होगा ग्रैंड फिनाले 

इंदौर: बुंदेलखंड में अपनी अलग पहचान बना चुके बुंदेली शेफ सीज़न 2 का सफर अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ चुका है, जहाँ सभी फाइनलिस्ट बुंदेली शेफ का ताज पाने के लिए उत्सुक हैं। इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल राउंड में 7 अलग-अलग महिला जजेस ने प्रतिभागियों के बेसन से बने व्यंजनों के आधार पर फाइनलिस्ट चुने। प्रतियोगिता का आयोजन बुंदेलखंड के जाने-माने प्लेटफॉर्म बुंदेलखंड 24×7 द्वारा किया जा रहा है, जिसके सेमीफाइनल राउंड से पाँच प्रतिभागियों ने फाइनल में अपनी जगह बनाई। 

सागर से आईं रश्मि ठाकुर ने पारंपरिक मोहनथाल बनाकर जजेस का दिल जीत लिया, वहीं ललितपुर की रुचि जैन का मिठासभरा मैसूर पाक सभी को खास लगा। झाँसी की साक्षी श्रीवास्तव ने बेहद स्वादिष्ट बेसन चूरमा लड्डू पेश किया, जबकि ज़ाहिदा परवीन ने स्थानीय पकवान डला टपरिया से जजेस का दिल जीत लिया। वहीं झाँसी की पूनम रैकवार ने पारंपरिक बेसन के लड्डू बनाकर अपनी जगह पक्की की। 

अब ये पाँच फाइनलिस्ट 11 मई को झाँसी में आयोजित होने वाले ग्रैंड फिनाले में आमने-सामने होंगी। खास बात यह है कि सभी फाइनलिस्ट को उसी समय कोई व्यंजन बताया जाएगा जो उन्हें बनाना होगा। इस अवसर पर बुंदेली शेफ सीज़न 1 की विजेता शमिता सिंह मौजूद रहेंगी और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाएंगी।

प्रतियोगिता के बारे में बात करते हुए बुंदेलखंड 24×7 के डायरेक्टर आसिफ पटेल ने कहा, “हमने इस प्रतियोगिता की शुरुआत केवल पाक कला को मंच देने के लिए नहीं की, बल्कि हम चाहते हैं कि क्षेत्र की महिलाएं खुद पर भरोसा करें। हमारे समाज में कई बार महिलाएं अपने हुनर को कम आँकती हैं। ‘बुंदेली शेफ’ उन्हें बताता है कि उनकी पहचान सिर्फ घर तक सीमित नहीं है, अपने हुनर के दम पर वे समाज में नेतृत्व कर सकती हैं और आत्मनिर्भरता की मिसाल बन सकती हैं।”

बुंदेली शेफ केवल एक कुकिंग प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बुंदेलखंड की महिलाओं को उनकी प्रतिभा और परंपरा के साथ जोड़ने वाला एक सांस्कृतिक मंच है। यह मंच न केवल स्वाद और परंपरा का संगम है, बल्कि यह उस बदलाव की शुरुआत है, जिसमें महिलाएं अपने हुनर के दम पर आगे बढ़ रही हैं। इस प्रतियोगिता ने बुंदेलखंड की रसोई से निकलने वाले पारंपरिक व्यंजनों को एक नई पहचान दी है और महिलाओं को उनके भीतर छिपी क्षमता से परिचित कराया है।

बुंदेली शेफ सीज़न 2 को सफल बनाने में कई साझेदारों का अहम योगदान है। रुद्राणी कला ग्राम ने इसमें सहयोग दिया है। पीआर 24×7 प्रतियोगिता का पीआर पार्टनर है, वहीं रसा एरोमा और माय कोकोनट्ज़ ने गिफ्ट पार्टनर के रूप में सहयोग किया है। डिजिटल प्रचार के लिए ओओएच बाज़ार ने सहयोग दिया है।

मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »