NEW English Version

क्वारसी नाला भरा देख भड़के नगर आयुक्त

शहर में जल भराव के संभावित स्थानों और आगामी वर्षा ऋतु में जल निकासी के लिए नगर निगम द्वारा किए जा रहे प्रयासों को देखने के लिए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने शनिवार को अपने पहले निरीक्षण में नाला सफाई का भौतिक सत्यापन किया। पहले निरीक्षण में ही क्वारसी नाले को ओवरफ्लो देखकर नगर आयुक्त का पारा चढ़ गया  उन्होंने मौके पर चीफ इंजीनियर से इस नाले के ओवरफ्लो होने की वजह पूछी व अब तक साफ नहीं हुआ इसके बारे में भी जानकारी पूछी। मौके पर नगर आयुक्त ने ख़ासी नाराजगी जताई और तत्काल चीफ इंजीनियर को नाला सफाई की कार्य योजना, ई निविदा प्रक्रिया की फाइल और नाला सफाई की अब तक की प्रगति की रिपोर्ट दोपहर 2:00 बजे तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

ओजोन सिटी कट निकट रामघाट रोड नाले पर निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने सहायक अभियंता निर्माण सिब्ते हैदर से इस नाले को सफाई उपरांत निकले फ्लोटिंग को नाले के किनारे डालने की वजह पूछी और पूछा जब नाला साफ हो गया है तो फ्लोटिंग किनारे डाल दी है जो बारिश में दोबारा इस नाले में चली जाएगी और नाला भर जाएगा। यहां पर भी नगर आयुक्त ने नाला सफाई पर नाराजगी जताते हुए वर्ष भर नाला सफाई के मेंटेनेंस, साफ सफाई के लिए ए०एम०सी० के माध्यम से कराए जाने एवं स्वास्थ्य विभाग के विभागाध्यक्ष एसएफआई को नाला सफाई की प्रगति सहित तलब किया।

क्वारसी बाईपास से ओजोन सिटी को जाने वाले ज़ाफ़री ड्रेन सिधौली नाले की सफाई पोकलेन मशीन से होती हुई मिली जिस पर नगर आयुक्त ने संतोष व्यक्त करते हुए चीफ इंजीनियर से कहा मुझे शहर के बाहर निरीक्षण करने क्यों ले आए मुझे ऐसी जगह दिखाए जहाँ जल भराव होता है और पब्लिक को असुविधा होती है जिससे समस्या को जानकर समाधान की दिशा में काम किया जा सके।

नगर आयुक्त ने शहर के जल भराव के प्रमुख स्थान रामघाट रोड गोबिला गेस  कलर रोड और गूलर रोड पंपिंग स्टेशन का भी निरीक्षण किया निरीक्षण के समय नगर आयुक्त ने प्रभारी महाप्रबंधक जल को तत्काल सभी सीवर पंपिंग स्टेशन की क्षमता क्रियाशील होने की स्थिति का पिछले 3 साल का रिकॉर्ड प्रस्तुत करने की निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने कहा

वर्षा ऋतु से पूर्व जल निकासी को प्रभावी बनाये जाना प्रथम प्राथमिकता है जल भराव वाले स्थानों का निरीक्षण किया गया है अधीनस्थों को नाला सफाई व जल निकासी की ठोस कार्य योजना बनाने के साथ साथ अगले 30 दिनों में सभी नालों की सफाई का कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नाला सफाई में लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग के सभी सहायक अभियंता अवर अभियंता और एसएफआई के दायित्व निर्धारित किए गए हैं।

निरीक्षण में नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव मुख्य अभियंता सुरेश चंद सहायक अभियंता सिब्ते हैदर, स्टेनो देशदीपक, अहसान रब साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »