NEW English Version

सी.बी.एस.ई- 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पार्थ सारथी एवं 10वीं की बोर्ड परीक्षा में नवनीत कुमार यादव 98.8% अंकों से रहे सर्वाेच्च

सी.बी.एस.ई. कक्षा 10 वीं के परीक्षा परिणामों में  संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल कोइराजपुर  के सभी विद्यार्थियों ने शानदार सफलता अर्जित की है।  कक्षा 10वीं के छात्र नवनीत कुमार यादव ने 98.8%  अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया।  

अपनी शैक्षणिक सफलता के क्रम को दोहराते कक्षा 12वीं कला वर्ग के छात्र पार्थ सारथी ने 98.8%  अंकों से अपनी श्रेणी में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। उसी क्रम में आर्या एवं जयभूषण ने 98.00% अंक पाकर कला वर्ग में अपनी श्रेष्ठता का परिचय दिया है। विज्ञान वर्ग के मेधावियों ने भी अपनी मेधा का परिचय देते हुए उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किया, विज्ञान वर्ग में मैथ ग्रुप के अंतर्गत अनुज कुमार यादव ने 96.4% अंक पाए, वहीं विज्ञान वर्ग के बायो ग्रुप में अथर्व सिंह ने 96.6% अंक प्राप्त किए। इसी क्रम में वाणिज्य संकाय के विद्यार्थी प्रियांशु मिश्रा एवं नव्या सिंह ने 96.00% अंक पाकर इस सफलता में चार चांद लगाया। 12वीं में विभिन्न विषयों के अर्न्तगत कुल 32 विद्यार्थियों ने अपने-अपने विषय में शत प्रतिशत अंकों की छलांग लगायी।  12वीं में 91%  या उससे अधिक अंक पाने वाले 98 विद्यार्थी रहे जबकि प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वालों की संख्या 718 रही। इसी क्रम में कक्षा 10वीं की इशिता  पटेल ने 98.6 प्रतिशत अंक तथा करन  कुमार मेहता ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। विनीत यादव ने 98 प्रतिशत और मृगांक मौर्या ने 97.8 प्रतिशत अंक व आदित्य  नारायण सिंह एवम् सक्षम अग्रवाल ने 97.6 प्रतिशत अंक  प्राप्त कर इस  सफलता के नवग्रंथ में नए अध्याय जोड़े। यहां यह उल्लेखनीय है कि 10वीं  की बोर्ड परीक्षा में 96% या उससे अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 23 रही। विद्यालय के 10 विद्यार्थियों को साइंस ( विज्ञान) विषय में पूर्ण अंक यानि 100 प्राप्त हुए हैं। विभिन्न विषयों सहित पूर्ण अंक का आंकड़ा छूने वाले विद्यार्थियों की संख्या 33 रही जिन्हें अलग – अलग विषयों में 100 अंक प्राप्त हुए हैं।

90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या  200 रही।

संस्था सचिव श्री राहुल सिंह जी तथा निदेशिका डॉ वंदना सिंह जी ने सभी विद्यार्थियों  के पूर्ण समर्पण, लगन तथा कर्त्तव्यनिष्ठ साधना को उनकी अप्रतिम सफलता का प्रतिफल बताया और उन्हें और उनके अभिभावको को अनेकानेक शुभकामनाएँ प्रदान की और कहा कि ये परिणाम भविष्य की सफलता के लिए मील का पत्थर है , जिसे देखकर रुकने की नहीं अपितु और तेजी से आगे बढ़ने की आवश्यकता है।  विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ नीलम सिंह ने अत्यंत हर्षित मन से सभी मेधावियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बधाई दी एवम् उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »