NEW English Version

सीएनडीएस प्रोजेक्ट्स की समीक्षा में नगर आयुक्त ने दिखाई नाराज़गी

सीएनडीएस जल निगम द्वारा अलीगढ़ में किये जा रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने  नाराजगी जताते हुए मुख्य अभियंता/एसीईओ अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड को सीएनडीएस को नोटिस देने के साथ साथ सम्बन्धित ठेकेदार फर्म ईको ग्रीन को शासन के धन का दुरुपयोग करने  मानक व जनसुविधा अनुरूप मैरिस रोड का नाला निर्माण न करने पर सीएनडीएस व अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड से भी अलग अलग नोटिस देने के लिए निर्देश दिए है। 

नगर आयुक्त ने अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के द्वारा सीएनडीएस द्वारा कराए जा रहे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त ने नाराजगी जाहिर की। समीक्षा बैठक में उन्होंने सीएनडीएस के इंजीनियर रोहित तोमर से कहा ख़राब निर्माण व धीमी गति के कारण आम नागरिकों के सामने नगर निगम की छवि धूमिल हो रही है मैरिस रोड पर सड़क से ऊंचा नाला निर्माण किस मानक व इंजीनियरिंग पहलू से किया गया सोच से परे है। उन्होंने कहा हर एक प्रोजेक्ट का तकनीकी रूप से भौतिक सत्यापन स्वयं किया जाएगा जन आकांक्षाओं व शहर की जरूरत के अनुसार ही निर्माण कार्य भविष्य में कराए जाएंगे।

बैठक में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव मुख्य अभियंता सुरेश चंद उप  नगर आयुक्त अमित कुमार मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »