NEW English Version

एक्सिस बैंक ने भारत के वरिष्ठ नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए अंतरा सीनियर केयर के साथ की साझेदारी

भारत के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक ने भारत में वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल से जुड़े एकमात्र एकीकृत परितंत्र और मैक्स इंडिया लिमिटेड की पूर्ण मालिकी वाली सहायक कंपनी, अंतरा सीनियर केयर के साथ गठजोड़ किया है, ताकि भारत की बुजुर्ग आबादी के स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाया जा सके। इस साझेदारी के ज़रिए, अंतरा अपने विभिन्न किस्म के उत्पाद और सेवाओं की पेशकश करेगा, जिसमें केयर होम्स, केयर एट होम और अपने विशिष्ट मार्केटप्लेस एजीईज़ी तक पहुँच शामिल होगी। एजीईज़ी एक विशिष्ट ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केटप्लेस है, जिसमें पुरानी बीमारियों के प्रबंधन का समर्थन करने के लिए विशिष्ट उत्पाद और समाधान शामिल हैं। ये सेवाएँ एक्सिस बैंक के सिल्वर लाइनिंग्स प्रोग्राम के 20 लाख से अधिक ग्राहकों को उपलब्ध होंगी, जो 60 वर्ष से अधिक उम्र के ग्राहकों की विविध वित्तीय रूरतों को पूरा करने के लिए विशेष रूप से तैयार की गई पहल है।

एक्सिस बैंक का सिल्वर लाइनिंग्स प्रोग्राम एक विशेष कार्यक्रम है, जो वरिष्ठ नागरिकों को उनकी यात्रा, स्वास्थ्य और जीवनशैली की जरूरतों को पूरा करने के लिए बेहतर बैंकिंग समाधान और क्यूरेटेड लाभ प्रदान कर उनका समर्थन करता है। यह कार्यक्रम वरिष्ठ नागरिकों को अपने पैसे को आत्मविश्वास के साथ प्रबंधित करने और अधिक संतुष्टिदायक जीवन का आनंद लेने के लिए सशक्त बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। अंतरा सीनियर केयर, एक्सिस बैंक के ग्राहकों के लिए अपने एकीकृत वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल परितंत्र का विस्तार करने के लिए इस साझेदारी का लाभ उठाएगा। यह गठजोड़ बुजुर्ग नागरिकों को उत्कृष्टता और ‘सेवाभाव’ या सेवा की भावना पर आधारित सुविधाजनक, सम्मानजनक और व्यक्तिगत देखभाल समाधान प्रदान करेगा।

2024 जेएलएल-एएसएलआई रिपोर्ट में प्रस्तुत अनुमान के अनुसार भारत की जनांकिकी में बदलाव आ रहा है। यहाँ वरिष्ठ नागरिकों की आबादी फिलहाल ~150 मिलियन (15 करोड़) है और वर्ष 2050 तक बढ़कर इसके 350 मिलियन (35 करोड़) हो जाने की उम्मीद है। यह उछाल पारिवारिक संरचनाओं में बदलाव, बेहतर स्वास्थ्य सेवा और बढ़ती आयु के कारण होगा, जिसके परिणामस्वरूप जीवन प्रत्याशा में वृद्धि हुई है। इसके साथ ही, वरिष्ठ नागरिकों के बीच वित्तीय स्वतंत्रता में भी वृद्धि हुई है, जिसके तहत समग्र कल्याण और सक्रियता वाली वृद्धावस्था से जुड़े समाधानों की माँग बढ़ रही है। अंतरा सीनियर केयर और एक्सिस बैंक के बीच साझेदारी बुजुर्गों को सम्मानजनक, भरोसेमंद और समग्र देखभाल से जुड़ी सेवाओं तक पहुँच प्रदान करने के लिए साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। यह बुजुर्गों की देखभाल के लिए एक अग्रणी मॉडल है, जो वरिष्ठ नागरिकों का समर्थन करने के लिए वित्तीय बुनियादी ढाँचे को एक मबूत परितंत्र के साथ जोड़ता है।

इस साझेदारी के बारे में बोलते हुए, एक्सिस बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, मुनीश शारदा ने कहा, “हमें अंतरा सीनियर केयर के साथ साझेदारी करके बहुत खुशी हो रही है, जो हमारी तरह ही अपने देश के वरिष्ठ नागरिकों को उनके सुनहरे दौर में बेहतरीन अनुभव प्रदान करने पर केंद्रित है। यह साझेदारी बैंक को वित्तीय समाधानों से परे अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएँ प्रदान करने और देखभाल तथा सहायता के मामले में उन्हें सभी जरुरी विकल्प प्रदान करने में सक्षम बनाएगी। इस सहयोग के ज़रिए, हमारा लक्ष्य बुजुर्गों की जरूरतों को पूरा करने के लिए समग्र दृष्टिकोण प्रदान करना है और साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि उन्हें व्यक्तिगत बैंकिंग से लेकर भरोसेमंद घरेलू देखभाल सेवाओं तक व्यापक परितंत्र तक पहुँच मिले।”

रजित मेहता, एमडी और सीईओ, अंतरा सीनियर केयर, ने कहा, “हम सिल्वर लाइनिंग्स प्रोग्राम और साझेदार संगठनों के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल के लिए नए किस्म की पेशकशों को तैयार करने के प्रति एक्सिस बैंक की प्रतिबद्धता की सराहना करते हैं। एक्सिस बैंक के साथ मिलकर, हम ऐसे व्यापक समाधान तैयार कर रहे हैं, जो भारत के वरिष्ठ नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाते हैं और उनकी तंदुरुस्ती और कल्याण को बढ़ावा देते हैं।”

अंतरा असिस्टेड केयर सर्विसेस लिमिटेड के सीईओ, ईशान खन्ना ने कहा, “अंतरा में, हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि हमारे बुजुर्गों को सम्मान, देखभाल और ऐसे समाधानों के साथ समर्थन दिया जाए, जिन पर वे बिना किसी हिचकिचाहट के भरोसा कर सकें। सिल्वर लाइनिंग्स प्रोग्राम, वरिष्ठ नागरिकों के लिए अंतरा की उच्च स्तर की देखभाल की तलाश करने और उससे जुड़ने का एक मार्ग प्रशस्त करता है, वह भी उस समय जब उन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता होती है। वरिष्ठ नागरिक सिल्वर लाइनिंग्स प्रोग्राम के माध्यम से, आसानी से हमारी सेवाओं और समाधानों को प्राप्त पाएँगे, और साथ ही यह महसूस कर पाएँगे कि हर तरह की सुविधा उनकी पहुँच में है।”

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »