NEW English Version

सीएम ग्रिड-ख़ैर रोड व गूलर रोड सड़क नाला निर्माण कार्य का नगर आयुक्त ने लिया जायज़ा

मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) (सी.एम. ग्रिड्स)  योजनान्तर्गत अलीगढ़ नगर निगम द्वारा  पैकेज 2 अंतर्गत लगभग 29 करोड़ 58 लाख की लागत से वार्ड 11, 15 व 34 में ख़ैर रोड स्थित हीरा लाल की पुलिया से नादा पुल चौराहा तक 2.56 मीटर लंबी सड़क एवं लगभग 1424.77 लाख की लागत से वार्ड सं 08, 15, 26, 69 गूलर रोड पर जी०टी० रोड स्थित शहंशाह होटल की पुलिया से देहलीगेट चौराहे तक 2.08 मीटर लंबी सड़क निर्माण का नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने मुख्य अभियंता के साथ निरीक्षण किया।

निरीक्षण के समय दोनों सड़को के निर्माण कार्य में कम लेबर देख कर नगर आयुक्त ने कार्यदाही फर्म पी0पी0एस0 के प्रोजेक्ट मैनेज़र मो0 इमरान से कम लेबर की वजह पूछी। नगर आयुक्त ने कहा अगले शुक्रवार दोबारा निरीक्षण करूँगा निर्माण स्थल पर दोनों साइड 50 लेबर प्रतिदिन लगाकर तेजी से कार्य पूर्ण किया जाए। 

उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर से कहा आने वाले मानसून को देखते हुए तेजी से निर्माण कार्य कराए जाने की जरूरत है क्योंकि बारिश के महीनों में निर्माण कार्य की गति धीमी हो जाती है।

*मौके पर नगर आयुक्त ने कार्यदाही एजेंसी के साथ साथ संबंधित अवर अभियंता संजय कुमार सहायक अभियंता राजवीर सिंह को निर्माण कार्यों में मानक, गुरवत्ता का पूरा ध्यान रखते हुए निर्धारित अवधि में निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कहा निर्माण कार्यो मानक व गुरवत्ता में लापरवाही के सीधे अवर अभियंता, सहायक अभियंता की जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी लेबर पर्याप्त मात्रा में न पाए जाने पर संबंधित एजेंसी को नोटिस/जुर्माना भी लगाया जाएगा।

निरीक्षण में नगर आयुक्त के साथ मुख्य अभियंता सुरेश चंद को  बिजली विभाग से समन्वय कर सड़को से ट्रांसफार्मर व पोल शिफ्टिंग कराये जाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण में नगर आयुक्त के साथ मुख्य अभियंता सुरेश चंद अधिशासी अभियंता बिजेन्द्र पाल एई राजवीर सिंह संजय कुमार अहसान रब साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »