NEW English Version

वरिष्ठ साहित्यकार पत्रकार सुरेश सिंह बैस को उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने किया सम्मानित

बिलासपुर। स्थानीय उद्योग भवन‌ में आयोजित  दैनिक छत्तीसगढ़ वॉच के द्वितीय स्थापना दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार, लेखक एवं कवि सुरेश सिंह बैस को छत्तीसगढ़ राज्य के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के करकमलों द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान श्री बैस के पत्रकारिता, साहित्य तथा सामाजिक क्षेत्र में दिए गए अनुकरणीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।इस गरिमामयी समारोह में बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, नगर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी, दैनिक छत्तीसगढ़ वाच के प्रधान संपादक एवं प्रकाशन मुद्रक श्री रामावतार तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह का माहौल साहित्यिक और पत्रकारिता जगत के लिए प्रेरणादायक रहा। ज्ञात हो कि श्री सुरेश सिंह बैस को पूर्व में भी कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाज़ा जा चुका है।

नेपाल की शब्द प्रतिभा बहु-क्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन तथा विचार क्रांति साहित्य सेवा संस्थान, सिंगरौली द्वारा प्रदत्त सम्मान उनके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान का प्रमाण हैं।अब तक श्री बैस को तीस से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं, जो उनके उत्कृष्ट कार्यों की सार्थक पहचान एवं प्रेरणा का स्रोत हैं।सम्मान के अवसर पर श्री बैस ने कहा, “यह सम्मान केवल मेरा नहीं, उन सभी शब्दों और विचारों का है जो समाज की सेवा में समर्पित रहे हैं। पत्रकारिता और साहित्य समाज के आईने हैं, और मैं अपने लेखन से सदैव जनसेवा करता रहूँगा।”कार्यक्रम का समापन सृजनशीलता, सामाजिक चेतना और पत्रकारिता के प्रति समर्पण की भावना से परिपूर्ण रहा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »