NEW English Version

सीमाओं के पार विस्तार: आयुष ने ओसाका एक्सपो में भारत की समग्र स्वास्थ्य शक्ति प्रदर्शित की

जापान के ओसाका में चल रहे विश्व एक्सपो 2025 में आयुष मंत्रालय की जीवंत और प्रभावशाली भागीदारी को स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति भारत के समग्र विजन को प्रदर्शित करने के लिए व्यापक सराहना मिल रही है। विभिन्न विषयगत प्रस्तुतियों के बीच, योग एक प्रमुख वैश्विक आकर्षण के रूप में उभरा है, जो प्रतिष्ठित इंडिया पैवेलियन-भारत में आयोजित दैनिक सत्रों में प्रतिभागियों को आकर्षित कर रहा है।

ओसाका में आयोजित विश्व एक्सपो 2025 में आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित दैनिक योग सत्रों की झलकियां

आयुष मंत्रालय के तत्वावधान में, भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ), टोक्यो में भारतीय दूतावास, ओसाका-कोबे में भारत के महावाणिज्य दूतावास और हार्टफुलनेस संस्थान के सहयोग से, 2 मई से 13 अक्टूबर 2025 तक दैनिक योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जो भारत की एकीकृत स्वास्थ्य परंपराओं को बढ़ावा देने वाली एक अनूठी छह महीने लंबी पहल है। अब तक 55 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें जापानी नागरिकों और अंतरराष्ट्रीय आगंतुकों सहित 2,100 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए हैं।

2 मई 2025 को योग के उद्घाटन सत्र में जापान में भारत के राजदूत महामहिम श्री सिबी जॉर्ज और ओसाका-कोबे में भारत के महावाणिज्यदूत श्री चंद्रू अप्पार ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन भी जापान के गोल्डन वीक के साथ ही हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और आने वाले महीनों के लिए एक उच्च उपस्थिति वाला वातावरण तैयार हुआ।

आगामी योग सप्ताह (15-21 जून 2025), जिसका समापन 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) के एक बड़े समारोह के साथ होगा, से भारत की वैश्विक पहुंच के और सुदृढ़ बनने की उम्मीद है। विविध दर्शकों को आकर्षित करने के लिए सुबह, शाम और वाई-ब्रेक प्रारूपों सहित कई दैनिक सत्रों की योजना बनाई गई है।

इसके अतिरिक्त, 29 जून से 5 जुलाई तक चलने वाले इंडिया पैवेलियन-भारत में पारंपरिक औषधीय पौधों, जड़ी-बूटियों और आयुष आधारित स्वास्थ्य उत्पादों को रेखांकित किया जाएगा। 30 जून को आयोजित एक बी2बी बैठक और रोड शो आयुष आधारित स्वास्थ्य सेवा में वैश्विक सहयोग और निवेश के अवसरों को बढ़ावा देगा।

विश्व एक्सपो 2025 में भारत की भागीदारी वसुधैव कुटुम्बकम – यानि पूरा विश्व एक परिवार है – के उसके विजन का प्रतीक है। योग और आयुष के माध्यम से, भारत सतत जीवन और समग्र स्वास्थ्य पर वैश्विक संवाद में सार्थक योगदान दे रहा है तथा सभी के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रहा है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »