NEW English Version

नगर आयुक्त ने ऊपरकोट में पेयजलापूर्ति व ए टू ज़ेड का किया निरीक्षण

ऊपरकोट के वार्ड 87 मोहल्ला चिराग़चियांन, बनिया पाड़ा व आसपास के क्षेत्र में पेयजल की किल्लत के समाधान के लिए शनिवार नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने जलकल व सीएनडीएस जल निगम के साथ ऊपर कोर्ट चिराग चियांन बनिया पाड़ा क्षेत्र का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने सीएनडीएस जल निगम द्वारा इस क्षेत्र में लगाए जा रहे चार नए नलकूप और पाइपलाइन कार्य का भौतिक सत्यापन किया मौके पर सीएनडीएस जल निगम के अधिकारियों से इन नलकूपों के क्रियाशील होने की स्थिति के बारे में जानकारी ली l सीएनडीएस जल निगम के अधिकारियों द्वारा तीन दिवस में तीन नलकूपों को क्रियाशील करने का आश्वासन नगर आयुक्त को दिया गया।  मौके पर नगर आयुक्त ने जलकल विभाग के अधिकारियों को सुबह की पारी में पेयजल आपूर्ति को पूरी क्षमता से देने एवं विद्युत आपूर्ति में बाधा को देखते हुए जनरेटर आदि की व्यवस्था को सुनिश्चित कराया जाने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने ए टू ज प्रोसेसिंग प्लांट का भी निरीक्षण किया नगर आयुक्त के निरीक्षण के समय प्रोसेसिंग प्लांट की तकनीकी यूनिट ने इस प्लांट के संचालन के बारे में नगर आयुक्त को जानकारी दी नगर आयुक्त ने प्लांट की क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ प्लांट की नियमित चलाने के भी निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कचरे को व्यवस्थित ढंग से प्रोसेसिंग प्लांट मे पहुंचाने के निर्देश दिए अर्बन कम्पनी को साफ शब्दों मे कचरे की गाड़ियों को ढक कर सही तरीके से लाने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने प्रोसेसिंग प्लांट हेड को आरडीएफ एवं कोल को सीमेंट एजेंसियों से संपर्क करके उन्हें बेचने का प्रस्ताव रखने की बात कही।

निरीक्षण में नगर आयुक्त ने ऊपर कोट क्षेत्र में स्थापित 1  नलकूप जो लगभग 10 वर्ष से क्रियाशील नहीं हो पाया है उसके स्थान और नया नलकूप लगाने स्मार्ट सिटी से बनी पानी की टंकी को क्रियाशील करने, ऊँचाई वाले स्थानों की पाइप लाइन में बीच-बीच में प्रेशर पंप लगाने के दिशा निर्देश दिए गए ताकि ऊपर कोट चिराग चियांन और बनियापाड़ा और आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त प्रेशर से पानी पहुंच सके

निरीक्षण में स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि सुफियान सहायक अभियंता जल पुष्पेंद्र सिंह अवर अभियंता नरेंद्र सिंह देश दीपक आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »