NEW English Version

लखनऊ में खुला निकोबार का नया स्टोर, भारतीय विरासत को देगा नया रूप

लखनऊ: आधुनिक और डिजाइनर भारतीय लाइफस्टाइल ब्रांड निकोबार ने लखनऊ में अपना 23वां स्टोर खोला है। यह ब्रांड भारतीय परंपराओं को आज के दौर की जरूरतों और डिजाइन से जोड़ता है। 2016 में सिमरन लाल और राउल राय द्वारा शुरू किया गया निकोबार कपड़ों, होम डेकोर, ज्वेलरी, एक्सेसरीज और गिफ्टिंग का खास कलेक्शन पेश करता है। इसके हर पीस में भारतीय विरासत और ग्लोबल स्टाइल की झलक मिलती है, जो आज के समय, काम और दैनिक जीवन से मेल खाती है।

भारत के अलग-अलग शहरों में 23 स्टोर और बढ़ती डिजिटल उपस्थिति के साथ, निकोबार एक ऐसे नए ग्राहक वर्ग की पसंद बन रहा है, जो प्रामाणिकता, सुंदरता और डिजाइन को महत्व देते हैं।

लखनऊ का नया स्टोर ‘ले प्रेस ‘ में स्थित है, जो कभी शहर की रचनात्मक दुनिया का केंद्र रही एक ऐतिहासिक प्रिंटिंग प्रेस थी। यह इलाका पुराने जमाने की खूबसूरती और नई सोच का अनोखा मेल है, जो निकोबार की डिज़ाइन सोच को दर्शाता है- आधुनिक, अपनी जड़ों से जुड़ा और सादगी में सुंदर।

लखनऊ का गहराइयों से जुड़ा हुआ इतिहास और उसकी नर्म-नाज़ुक खूबसूरती ने हमेशा निकोबार की डिज़ाइन की सोच को प्रेरित किया है। चाहे वो चिकनकारी की बारीक कढ़ाई हो या पीढ़ियों से चली आ रही पीतल की कारीगरी हो, यहां की शिल्पकला और अंदाज आधुनिकता के साथ पूरी तरह मेल खाते हैं। इस नजरिए से देखा जाए तो लखनऊ में स्टोर खोलना किसी नई शुरुआत से ज़्यादा, एक वापसी जैसा लगता है।

निकोबार अपने स्टोर्स को सिर्फ खरीदारी की जगह ही नहीं बल्कि अनुभव की जगह भी मानता है। यहां लोग शांति से खरीदारी कर सकते हैं, वर्कशॉप्स में हिस्सा ले सकते हैं और सामुदायिक आयोजनों का हिस्सा बन सकते हैं। ब्रांड की गिफ्टिंग सुविधा भी इसका अहम हिस्सा बनती जा रही है, जहाँ चाहे निजी हो या कॉर्पोरेट, खास अंदाज में सजाए गए कस्टमाइज गिफ्ट बॉक्स, हर तरह की पसंद और अवसर के लिए उपलब्ध हैं।

स्टोर लॉन्च के अवसर पर निकोबार ने प्योर होम एंड लिविंग, जो ले प्रेस में उनके पड़ोसी हैं, के साथ मिलकर एक सादगी भरी शाम का आयोजन किया। यह आयोजन एक खूबसूरत अनुभव के रूप में पेश किया गया, जिसमें खास मेहमानों ने स्वादिष्ट खाने, खास तौर पर बनाए गए कॉकटेल्स और एक लाइव बैंड की मधुर धुनों का आनंद लिया। यह शाम निकोबार की सोच को बखूबी दर्शाती थी। लखनऊ के इस नए स्टोर के उद्घाटन पर शहर के कई जाने-माने और लंबे समय से जुड़े प्रशंसकों ने खुलकर समर्थन दिखाया। लखनऊ की सामाजिक हलचल से जुड़ी जानी-पहचानी हस्तियाँ, जैसे श्री आदिल अहमद, श्रीमती प्रोमिला सिब्बल (श्री कपिल सिब्बल की पत्नी), माननीय रानी नीता दूबे, प्योर होम एंड लिविंग के फाउंडर श्री टिम्मी सारना और प्रियंका सरकार शामिल रहीं, जिनकी मौजूदगी ने ब्रांड के प्रति उनका समर्थन दर्शाया।

यह लॉन्च सिर्फ नए स्टोर के शुभारंभ का अवसर ही नहीं था, बल्कि एक नए शहर में अपना विस्तार करने और लखनऊ को निकोबार की लगातार बढ़ती यात्रा का हिस्सा बनाने का एक खास कदम भी था। हमेशा की तरह, इस आयोजन ने ब्रांड की सोच को दर्शाया: सोच-समझकर बनाया गया, खूबसूरती से पेश किया गया और समुदाय से गहराई से जुड़ा हुआ।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »