NEW English Version

जल्द पेयजलापूर्ति में दिखेगा सुधार

बढ़ती गर्मी में शहर के कई क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति की किल्लत को दूर करने के लिए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने जलकल विभाग के साथ समीक्षा करते हुए अधिनस्थों से नगर निगम के सभी 90 पार्षद वार्ड की आबादी, वार्ड में पेयजल की खपत, की जा रही पेयजलापूर्ति और अतिरिक्त पेयजलापूर्ति की आवश्यकता का पूरा ब्यौरा तलब किया है। नगर आयुक्त ने पेयजल की किल्लत वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त बोरवेल खुदवाए जाने के लिए सर्वे करने के निर्देश दिए है।

सोमवार को कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में पेयजल की किल्लत वाले मोहल्लों में पेयजलापूर्ति को कैसे प्रभावी बनाया जाए इसको लेकर नगर आयुक्त ने जलकल विभाग के प्रभारी महाप्रबंधक जल, सहायक अभियंता व अवर अभियंता के साथ समीक्षा की।

नगर आयुक्त ने अलीगढ़ में गिरते ज़मीनी जलस्तर पर चिंता जाहिर करते हुए अधिनस्थों को निर्देश दिए कि अलीगढ़ में अब ग्राउंडवाटर धीरे-धीरे नीचे जा रहा है अलीगढ़ नगर निगम को आने वाले भविष्य को ध्यान में रखते हुए ऊपरी तह के पानी (सरफेस वाटर) पर काम करने की जरूरत है।

नगर आयुक्त ने जल जीवन मिशन शहरी योजना के तहत बुलंदशहर से आ रही जवां नहर के पानी को शहर वासियों के लिए सरफेस वाटर के रूप में नगर निगम सीमा में लाने के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश प्रभारी महाप्रबंधक जल सुरेश चंद को दिए। नगर आयुक्त ने पेयजल की किल्लत वाले क्षेत्रों में प्राथमिकता पर अतिरिक्त बोरवेल लगाए जाने के लिए तत्काल सर्वे करने, सभी ट्यूबवेल के पंप को अपग्रेड करने और जलकल विभाग की सभी वाहनों, पेयजल टैंकर, मशीनरी का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने 6 दिनों से सासनी गेट ट्यूबवेल की मोटर फूंकने के कारण आपूर्ति न होने, गोपालपुरी में पानी नही पहुँचने,  पाइप लाइन फटने से जीटी रोड पर जल भराव होने, वार्ड 9 गोपी मिल कंपाउंड में 150 घरों में पानी नही पहुँचने, वार्ड 9 नौरंगाबाद में जल संकट, वार्ड 36 में पाइप लाइन बिछाने के बावजूद पानी की सप्लाई न होने व मोहल्ले में 70 हैंडपंप के खराब होने, वार्ड 64 फिरदोस नगर में पानी की किल्लत, वार्ड 35 महफूज़ नगर के नमन कॉलोनी संकल्प विहार वसुंधरा कॉलोनी अयोध्यापुरी ढोलक बस्ती सरदार बस्ती जाटव बस्ती यादव बस्ती मेघ विहार कॉलोनी जामिया मस्जिद जुबैदा मस्जिद एक नंबर से चार नंबर वाली गली में पेयजलापूर्ति न होने, वार्ड 3 पला रोड कबीर नगर में संत शरण माहौर वाली गली में पेयजल संकट व वार्ड 15 के नगला मसानी पशु अस्पताल निरंजनपुरी गौशाला गूलर रोड गली नंबर-1 में पानी की किल्लत जैसी कई महत्वपूर्ण समस्याओं पर भी समीक्षा की।

बैठक में नागरिकों की पेयजल समस्याओं पर तत्काल एक्शन लेने के लिए नगर निगम इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में संचालित कॉल सेंटर नंबर 1533 की निगरानी करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा बढ़ती हुई गर्मी और गिरते हुए ग्राउंडवाटर में पेयजलापूर्ति को प्रभावी बनाए जाना एक चैलेंज है और इस चैलेंज को पूरी शिद्दत के साथ नगर निगम शहर वासियों के सहयोग से हासिल करेगा। नगर निगम सीमा में गिरता हुआ भूमिगत जलस्तर एक चिंता का विषय है जवां नहर से सरफेस वाटर को अलीगढ़ में लाने के लिए कवायद को शुरू किया जा रहा है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »