NEW English Version

ईदुल अज़हा(बकरीद) पर छोटी बड़ी मस्जिदों पर होंगे चाक चौबंद इन्तिज़ाम

ईदुल अज़हा(बकरीद) पर नगर निगम व्यवस्थाओं को समय से करने के लिए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव संग  ईदगाह कमेटी, ऊपरकोट जामा मस्जिद और जमालपुर ईदगाह कमेटी के पदाधिकारी के साथ  चर्चा की। बैठक में आये मुफ्ती जाहिद पार्षद मुशर्रफ़ हुसैन, असलम नूर, गुलज़ार अहमद, दुलारे, राशिद, काज़ी अयाज़, इक़बाल अहमद मुजाहिद रज़ा, को नगर आयुक्त ने पूर्ण रूप से आश्वास करते हुए कहा परंपरागत व्यवस्थाओं को समय से और बेहतर तरीके से करने का प्रयास नगर निगम करेगा बकरीद के अवसर पर छोटी बड़ी मस्जिदों में पढ़ी जाने वाली परंपरागत नमाज को देखते हुए इस बार नगर निगम जामा मस्जिद ऊपरकोट शाहजमाल ईदगाह जीवनगढ़ ईदगाह जमालपुर ईदगाह के साथ-साथ सभी छोटी बड़ी मस्जिदों के आस पास तीन दिनों तक होने वाली कुर्बानी को ध्यान में रखते हुए लगातार सफाई की विशेष व्यवस्था, अपशिष्टों को उठाने , पेयजल टैंकर और स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था कराएगा।

नगर आयुक्त ने बताया नगरीय क्षेत्र में लगभग 100 छोटे बड़े प्वाइंटों को अपशिष्ट डालने हेतु चिन्हित किया गया है इन प्वाइंटों पर आने वाले कुर्बानी के अपशिष्टों को उठाने के लिए राउंड का क्लॉक मोबाइल टेंपो व ट्रैक्टर ट्रॉली की व्यवस्था का रोस्टर तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ईदुल अज़हा(बकरीद) पर कुर्बानी के बाद निकलने वाले अपशिष्ट के कारण होने वाली गंदगी को चैलेंज के रूप में लिया जा रहा है नगर निगम के सभी सफाई निरीक्षक क्लस्टर प्रभारी अर्बन कंपनी के दायित्व निर्धारित कर दिए गए हैं।

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया कुर्बानी के अपशिष्ट के निस्तारण के लिये लगभग 100 पॉइंट पर ट्रैक्टर ट्रॉली खड़े कराए जाने के साथ साथ 90 टाटा एस टेम्पो 5 छोटे टिपर 25 ट्रैक्टर को मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में मूवमेंट पर लगाया है।  कुर्बानी के अपशिष्ट के निस्तारण की व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए लगातार तीन दिन राउंड दा क्लॉक  30 बड़े वाहन 4 मैकेनिकल लोडर 6 जेसीबी मशीन 4 बड़े टाटा टिपर 2 मिनी रोबर्ट  वाहन और 2 डंपर3प्रेसर वाहन लगाए गए है।।

उन्होंने बताया महानगर की मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों के साथ-साथ देहलीगेट चौराहे  देहलीगेट छंगा वाली मस्जिद के पास ख्वाजा चोक, तुर्कमानगेट शौचालय के निकट मकदूमनगर मोड़ पर भुजपुरा बाईपास एसके लाॅज जंगलगढ़ी बाईपास मोड़ डबल ट़की के पास चरखवालान चैराहे पम्पिग स्टेशन के पास चरखवालान ईदगाह से आगे रोरावर मरघट, कर्बला के निकट नगला मसानी मोड़ पर अब्दुल करीम चौराहे ऊपरकोट कोतवाली के पास, ऊपरकोट जामा मस्जिद के सामने हास्पिटल के पास हाथीपुल पर खटीकन चौराहे रोड पर जयगंज डाकखाने के पास ऊपरकोट घास की मण्डी काला महल रोड किनारे उस्मानपाड़ा पुल के नीचे, घास की मण्डी,जंगलगढ़ी के नौशे दूध वाले के आस-पास, केला नगर से जीवनगढ़ मोड़ जीवनगढ़ से बाईपास, जीवनगढ़ पुलिया पर, दोदपुर चौराहे मेडीकल रोड ग्रीन क्रिसंट स्कूल के पास, मेडीकल रोड सफीना के पास जमालपुर ईदगाह, जमालपुर पुल के नीचे जमालपुर नाले के किनारे जमालपुर किरमानी मस्जिद जमालपुर बड़ी मस्जिद के पास,धौर्रा माफी मस्जिद के पास इकरा पुलिया, निजामी की पुलिया सरसैयद नगर,फैड़स कालोनी,जौहराबाग सरसैयद नगर बड़ी मस्जिद, लाल डिग्गी अनवर हुदा अमीन निशा अब्दुला साइड जामिया उर्दू मैरिस रोड बेगपुर मैरिस रोड शहनाई हाॅल रज़ा नगर (जीवनगढ़) क्षेत्रों में कुर्बानी के अवशेष को डालने के लिए नगर निगम द्वारा अतिरिक्त मोबाइल टेंपो टिपर ट्रैक्टर के साथ-साथ मैकेनिकल लोडर जेसीबी बॉबकट वाहनों को लगाया गया है।

बैठक में मुख्य अभियंता सुरेश चंद नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश कुमार पशु कल्याण अधिकारी डॉ राजेश वर्मा मीडिया सहायक एहसान रब अवर अभियंता नरेंद्र सिंह मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »