NEW English Version

जल निकासी पर नगर आयुक्त ने किया मंथन

मानसून की आहट आते ही नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने शहर के परम्परागत जल भराव वाले पाइंट, शाहजमाल, छर्रा अड्डा, सुदामापुरी गुरूद्वारा रोड, मैरिस रोड, रामघाट रोड, गूलर रोड व नाला कटान के कारण होने जल निकासी को प्रभावी बनाने के लिये अधीनस्थों के साथ समीक्षा करते हुये प्रभारी महाप्रबंधक जल सुरेश चन्द को पिछले साल के अनुभवो से सीखते हुये शाहजमाल, गूलर रोड और छर्रा अड्डा पम्पिग स्टेशनों की क्षमता को बढ़ाने के लिये तत्काल 50 एचपी के अतिरिक्त पम्प सैट लगाये जाने और जलकल विभाग के सभी पम्पिग स्टेशनों का सघन निरीक्षण करने के निर्देश दिये है।

शनिवार को जल निकासी की समीक्षा करते हुये नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि इस बार परम्परागत जल भराव के प्रमुख पाइंटों से जलभराव के समय को कम से कम करने का प्रयास नगर निगम का रहेगा उन्होेनें बताया कि जलकल विभाग के 31 पम्पिग स्टेशनों, 07 सकिग मशीन 28 मोबाइल पम्पसैट को एक्टिव मोड पर रखा गया है इसके साथ साथ शाहजमाल, गूलर रोड और छर्रा अड्डा पर होने वाले जल भराव को देखते हुये वहॉ पहले से स्थापित पम्पसैट के साथ अतिरिक्त 50 एचपी के पम्पसैट को लगाया जा रहा है। 

उन्होनें बताया कि शक्तिनगर, गूलर रोड और नई बस्ती पोखर के जल संचय क्षमता अब बढ़ चुकी है इन तीनों पोखरों को बारिश की संभावना को देखते हुये तत्काल जल संचय के लिये खोल दिया जायेगा।

जल भराव के भी पाइंट चिन्हित कर लिये गये है

जिनमें प्रमुख रूप से खैर रोड हरीश आईस फैक्टी के निकट,चरखवालान,खैर रोड,भुजपुरा बाईपास, कासिमनगर,जंगलगढ़ी, कैलाश गली,भुजपुरा बाईपास शराब के ठेके के पास,भुजपुरा बाईपास माहेश्वरी इंटर कालेज के पीछे, रावणटीला,नाला क्वार्सी बाईपास सिंचाई विभाग का नाला, विकास नगर पॅम्पिग स्टेशन के आगे, नौरंगाबाद छावनी, कालीदह पोखर के पास, प्रीमियम नगर रेलवे लाइन के सहारे, प्रीमियम नगर बैंक कालोनी, वेदनगर, बिहारीनगर कालीदह पोखर के पास बारिश के समय जल भराव होने पर मोबाइल पम्प सैट आदि लगाकर जल निकासी को प्रभावी बनाया जायेगा।

नगर आयुक्त ने बताया

नगर आयुक्त द्वारा विगत वर्षो में वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या से ग्रस्त क्षेत्रों को नगर निगम द्वारा चिन्हित कर लिया गया है और इन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से निदान हेतु नगर निगम द्वारा विशेष तैयारी की जा रही है। जिसके लिये वर्षा ऋतु से पूर्व सभी नाले/नालियों की तलीझाड़ सफाई, सीवर/ड्रेनेज पम्पिंग स्टेशनों के सम्पबैलों की सफाई के साथ-साथ सीवर लाइन की सफाई का कार्य भी युद्धस्तर पर किया जा रहा है और वर्षा ऋतु से पूर्व इन सभी कार्यो को पूर्ण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 

अधीनस्थों को कड़ी हिदायत

नगर आयुक्त बताया कि गत वर्षो में जिन क्षेत्रों में नालों के पुश्तों का कटान होने के कारण जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है ऐसे क्षेत्रों में अभी से नालों की पुश्तों को मिट्टी तथा मिट्टी के बोरे लगाकर मजबूत करने के लिये अधीनस्थों को निर्देशित कर दिया गया है सभी कलस्टर प्रभारी, स्वच्छता निरीक्षकों एवं अवर अभियन्ता जल को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिदिन निगरानी रखने के लिये कहा गया है सम्भावित नाले के कटान वाले स्थानों पर मिट्टी व बालू की बोरियां भरकर अभी से रखवायी जायेगीं जिससे कि आपात स्थिति में तत्काल उनका प्रयोग किया जा सके।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »