NEW English Version

AYS Developers ने दुबई में दुनिया के सबसे बड़े रियल एस्टेट ट्रेनिंग सेशन का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

AYS Developers ने दुबई में ग्रैंड हयात कॉन्फ़्रेंस एंड एग्ज़िबिशन सेंटर में 2500 से भी ज़्यादा प्रतिभागियों के साथ इतिहास रच दिया

AYS Developers, जो कि लक्ज़री रियल एस्टेट में क्षेत्र के सबसे तेज़ी से उभरते नामों में से एक है, ने ऑफ़िशियल तौर पर इतिहास रच दिया है। AYS Developers ने डॉ. नूर एलसेरौगी, जिन्हें व्यापक रूप से रियल एस्टेट के ईगल के रूप में जाना जाता है, इनोवेशन एक्सपर्ट्स रियल एस्टेट इंस्टीट्यूट, और अल सफ़ी बैंक के साथ पार्टनरशिप में, दुबई के ग्रैंड हयात कॉन्फ्रेंस एंड एग्ज़िबिशन सेंटर में दुनिया के सबसे बड़े रियल एस्टेट ट्रेनिंग सेशन की सफ़लतापूर्वक मेज़बानी की, जिसने एक नया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया।

AYS Developers ने दुबई में दुनिया के सबसे बड़े रियल एस्टेट ट्रेनिंग सेशन का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

इस कार्यक्रम में 2500 से भी ज़्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से प्रत्येक को व्यक्तिगत QR कोड के साथ रजिस्टर किया गया और गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के ऑफ़िशियल निर्णायकों द्वारा उन्हें मॉनिटर किया गया। सुबह 11:45 बजे से लेकर दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित इस सेशन में ऑफ़-प्लान सेल्स की रणनीतियों में महारत हासिल करने पर फ़ोकस किया गया – ख़ास तौर से दुबई द्वीप जैसे उच्च-विकास वाले क्षेत्रों में, जहां AYS Developers सक्रिय रूप से अपना विस्तार कर रहा है।

इस ऐतिहासिक सेशन का नेतृत्व डॉ. नूर एलसेरौगी ने किया, जिन्हें व्यापक रूप से रियल एस्टेट के ईगल के रूप में जाना जाता है, और मशहूर प्रसारक और उद्यमी क्रिस फ़ेड द्वारा संचालित ये कार्यक्रम ज्ञान, सामुदायिक भावना और निवेश की जानकारी का एक उच्च-ऊर्जा अभिसरण था। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और क्षेत्र भर से प्रमुख रियल एस्टेट हितधारकों की उपस्थिति में, सेशन का समापन दुबई रियल एस्टेट के भविष्य पर एक गतिशील पैनल चर्चा के साथ हुआ, जिसमें उद्योग के नेताओं सहित मिस सोनिया वॉटर्स – AYS Developers की सेल्स प्रमुख; श्री इस्माइल अल हम्मादी – अल रूवाद रियल एस्टेट और बिज़नेट कंसल्टिंग के संस्थापक और CEO; श्री नाज़िश खान – FIDU प्रॉपर्टीज़ के मुख्य परिचालन अधिकारी; श्री लोई अल फ़कीर – मुख्य कार्यकारी अधिकारी – प्रोविडेंट, श्री डेनिस डोनोवन – अध्यक्ष रीली AI, श्री स्पेंसर लॉज – पुरस्कार विजेता पॉडकास्ट होस्ट एवं बिज़नेस स्ट्रैटेजिस्ट और डॉ. नूर एलसेरौगी। 

AYS Developers ने जल्द ही प्रीमियम लाइफ़स्टाइल डेवलपमेंट्स प्रदान करने के लिए ख्याति अर्जित कर ली है, जिसमें स्मार्ट लिविंग, टिकाऊ डिज़ाइन और लॉन्ग-टर्म वैल्यू का संयोजन है। टॉप-टियर के यूरोपीय ब्रांड्स, स्मार्ट होम टेक्नोलॉजी और विश्व-स्तरीय सुविधाओं का इस्तेमाल करने के लिए जानी जाने वाली, AYS बेहतरीन क्वालिटी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और ग्राहक-प्रथम दृष्टिकोण के ज़रिये खुद को अलग करती है, जो हैंडओवर से कहीं आगे तक फ़ैली हुई है। डेवलपर शहर के सबसे प्रतिष्ठित जगह – दुबई आइलैंड्स में अपने प्रतिष्ठित हेरिटेज कलेक्शन के तहत एक अरब दिरहम कीमत की अल्ट्रा-लक्ज़री प्रोजेक्ट्स की अपनी सीरीज़ लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

दुबई द्वीपसमूह में AYS के ये आगामी प्रोजेक्ट्स इसके विज़न को अमल में होता देखने का एक बेहतरीन उदाहरण। ये विकास दुबई के 2040 शहरी मास्टर प्लान का हिस्सा होंगे, जो टिकाऊ शहरी विस्तार, ज़िंदगी की क्वालिटी और गतिशील पर्यटन विकास पर फ़ोकस करता है। 80 से ज़्यादा होटलों, विश्व-स्तरीय वेलनेस सेंटर्स और मज़बूत इंफ़्रास्ट्रक्चर के साथ, दुबई आइलैंड्स एक नेक्स्ट-जनरेशन के अवसर का प्रतिनिधित्व करता है, और AYS Developers इसका नेतृत्व करने के लिए तैयार है।

ये कार्यक्रम अल सफ़ी बैंक के सहयोग से आयोजित किया गया, जो कि अस्ताना अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय केंद्र (AIFC) के अंदर स्थापित पहला इस्लामिक बैंक है, जो अंतर्राष्ट्रीय क्लाइंट्स को शरिया-कंप्लायंट वित्तीय सेवाएं प्रदान करता है। बैंक क्रॉस-बॉर्डर लेनदेन, विदेशी मुद्रा परिचालन, नैतिक बैंकिंग समाधान और एक ग्लोबल ऑडियंस के लिए तैयार की गई नवीन मुद्रा सेवाओं में विशेषज्ञता रखता है।

AYS डेवलपर्स की CEO यूलिया लोशचुखिना ने कहा, “हम सिर्फ़ घर नहीं बनाते; हम विरासतें बनाते हैं। एक विश्व रिकार्ड तोड़ना इस बात का प्रतीक है कि हमारी सोच कैसी है: साहसी, दूरदर्शी, और वास्तविक प्रभाव पर आधारित। इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना एक अवास्तविक एहसास है, हमें इस ऐतिहासिक आयोजन के ज़रिये दुबई में शिक्षा, नवाचार और निवेश को बढ़ावा देने पर गर्व है।” 

AYS Developers की सेल्स प्रमुख सोनिया वाटर्स ने कहा, “ये उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि जब विज़न और कार्रवाई एक दूसरे से मिलते हैं तो क्या होता है।” हज़ारों इंडस्ट्री प्रोफ़ेशनल्स को श्रेष्ठता के प्रति साझा प्रतिबद्धता से एकजुट होते देखना वाकई में प्रभावशाली था। AYS में, हम सिर्फ़ प्रॉपर्टीज़ नहीं बेच रहे हैं: हम एक-एक करके साहसिक कदम उठाते हुए दुबई में रियल एस्टेट के भविष्य को आकार दे रहे हैं।”

रियल एस्टेट मेंटर और ट्रेनिंग सेशन के मेज़बान डॉ. नूर एलसेरौगी ने कमेंट किया, “इस सेशन की मेज़बानी करना एक रिकार्ड सेट करने से कहीं ज़्यादा था; ये शिक्षा की एक विरासत बनाने के बारे में था। हमने विकास के प्रति जुनूनी प्रोफ़ेशनल्स के एक समुदाय को एक साथ लाया है, और मेरा मानना है कि ये पल इस क्षेत्र में इंडस्ट्री के लिए एक अहम मोड़ साबित होगा।”

इनोवेशन एक्सपर्ट्स रियल एस्टेट इंस्टीट्यूट के CEO, श्री मोहम्मद मूसा ने कहा, “जो एक साहसिक दृष्टिकोण के तौर पर शुरू हुआ था वो अब एक ऐतिहासिक माइलस्टोन बन गया है।” रिकॉर्ड तोड़ना कभी भी केवल संख्याओं के बारे में नहीं था — ये रियल एस्टेट शिक्षा में एक वैश्विक आंदोलन को चिंगारी देने करने के बारे में था। दुबई के दिल से हमने दिखाया है कि जब जुनून, उद्देश्य और लोग एक साथ आते हैं तो क्या मुमकिन हो जाता है। ये उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि जब हम ऊंचे लक्ष्य रखने का साहस करते हैं तो हमारी इंडस्ट्री क्या हासिल कर सकती है।”

Deepika Guleria

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »