NEW English Version

जन्म मृत्यु पटल पर अचानक पहुंचे नगर आयुक्त

जन्म मृत्यु पंजीकरण व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए प्रयासरत नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने शुक्रवार को अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के साथ अचानक सेवा भवन स्थित जन्म मृत्यु पटलो का निरीक्षण किया। अचानक जन्म मृत्यु पटल पर पहुंचे नगर आयुक्त को यद्यपि जोन वाइज कर्मचारी काम करते हुए मिले लेकिन आदेशों के बावजूद भारत सरकार के CSR पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन आवेदक द्वारा जमा करने के दिन ही करने की व्यवस्था शुरू नहीं होने पर नगर आयुक्त ने उप नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह पर नाराज़गी जताते हुए विलंब की वजह पूछी। नगर आयुक्त ने उप नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह से तत्काल इस व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता पर शुरू करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने जन्म मृत्यु काउंटर पर जमा होने वाले आवेदन प्रपत्रों के गायब होने का संज्ञान लेते हुए आवेदक द्वारा संलग्न किए गए सभी प्रपत्रों की चेक लिस्ट भी आवेदक को देने की व्यवस्था को तत्काल लागू करने के लिए कहा।

अचानक जन्म मृत्यु पटल पर पहुंचने से नगर निगम के चारो जोन के पटल बाबू और स्टाफ में नगर आयुक्त को देखकर खलबली मच गई नगर आयुक्त ने सभी जोन के पटल बाबू को पूर्ण निष्पक्षता और समयबद्ध तरीके से आवेदन पत्रों को प्राप्त होते ही पोर्टल पर ऑनलाइन करने के निर्देश दिए और ऑनलाइन ना होने की स्थिति में अथवा पटल लिपिक द्वारा आवेदन पत्रों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। नगर आयुक्त ने सोमवार को जन्म मृत्यु पंजीकरण से संबंधित ज़ोन वाइज सर्किल वाइज सीएमओ वाइज एसीएम स्तर पर पेंडिंग आवेदन पत्रों का ब्यौरा भी तलब किया।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया जन्म मृत्यु पंजीकरण व्यवस्था में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है आवेदक द्वारा जमा किए गए आवेदन को उसी दिनांक  सी एस आर पोर्टल पर ऑनलाइन करने की व्यवस्था को अनिवार्य किया गया है इसके साथ-साथ पब्लिक की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए आवेदन पत्र के साथ लगाए गए सभी प्रपत्रों की चेक लिस्ट भी अब आवेदक को आवेदन पत्र जमा करते समय दी जाएगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »