NEW English Version

श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के सीहोर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

केन्द्रीय कृषि व किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में आज मध्य प्रदेश के सीहोर में करोड़ों रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी लोगों से मिलकर विकास कार्यों में भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 2047 तक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’  के संकल्प को पूरा करने के लिए हमें कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। लोगों के साथ और सहयोग से ही गांव और देश का विकास संभव है। जब गांव का विकास होगा तभी देश का विकास होगा। उन्होंने कहा कि सीहोर के लिए नर्मदा जल के लिए लगातार काम हो रहा है। जल्द ही सीहोर में नर्मदा का पानी आएगा, यह सबका विश्वास है। आष्टा और इच्छावर के किसानों के खेतों को भी नर्मदा जी का पानी मिले, इसके लिए लगातार प्रयास चल रहा है। उन्होंने गंगा जल संवर्धन के लिए जो काम प्रदेश में हुआ है, उसके लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि भोपाल को मेट्रोपोलिटन सिटी बनाने की घोषणा की गई है। आने वाले दिनों में भोपाल और सीहोर एक हो जाएंगे और तेजी से होने वाले विकास का लाभ सीहोर को मिले यह भी हमारी अपील है।

श्री चौहान ने कहा कि 2018 प्लस की सूची में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के लिए 14 लाख मकान स्वीकृत हुए थे। उनमें बचे लगभग 7,85,336 मकानों को भी स्वीकृति देने का ऐलान श्री चौहान ने आज किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सर्वे का कार्य भी चल रहा है। सर्वे के पश्चात् जांच के बाद जो मांग आएगी उसको भी स्वीकृति दी जाएगी ताकि सभी गरीबों को मकान मिल जाए। मनरेगा के लिए मध्य प्रदेश को लगभग 6,263 करोड़ रुपये की राशि इस वर्ष दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी देश में 1 करोड़ 48 लाख दीदियां लखपति बनी हैं। लेकिन कोई भी बहन गरीब नहीं रहे, इसके लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा। लखपति दीदियों की संख्या बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

श्री चौहान ने कहा कि ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ चल रहा है। मैंने 16 हजार वैज्ञानिकों को लैब से निकल कर गांव तक पहुंचने के लिए कहा है। वैज्ञानिक आपके गांव-गांव आ रहे हैं और जो रिसर्च किए हैं उसको किसानों बता रहे हैं। आप वैज्ञानिकों की बातों को ध्यान से सुनें और उसके अनुरूप खेती करें ताकि आप उत्पादन बढ़ा सकें। विकसित भारत के लिए विकसित कृषि यह हमारा संकल्प है।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हर खेत तक सिंचाईं की सुविधा पहुंचाने का काम किया जाएगा। जहां भी जरूरत होगी वहां संपूर्ण सिंचाई के लिए पूरा पानी मिलेगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »